अजमेर-किशनगंज रेलसेवा का किशनगढ स्टेशन पर ठहराव प्रारम्भ की तिथि में संशोधन

रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु विभिन्न रेलसेवाओं का किशनगढ स्टेशन पर प्रायोेगिक आधार पर आगामी आदेशों तक ठहराव दिया जा रहा है। इसी क्रम में पूर्व में जारी प्रेस विज्ञप्ति में अजमेर-किशनगंज रेलसेवा का किशनगढ स्टेशन पर ठहराव प्रारम्भ की तिथि में संशोधन किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री शशि किरण के अनुसार गाडी संख्या 15716, अजमेर-किशनगंज रेलसेवा दिनांक 11.01.26 के स्थान पर 12.01.26 से किशनगढ स्टेशन पर 12.27 बजे आगमन व 12.29 बजे प्रस्थान करेगी।

error: Content is protected !!