मनरेगा पर हो रहे हमलों के विरोध में उपवास कार्यक्रम

मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत एक दिवसीय प्रतीकात्मक उपवास

अजमेरए 10 जनवरी 2026।
अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से मनरेगा बचाओ संग्राम के अंतर्गत काम के अधिकार की रक्षा के लिए चल रहे राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत 11 जनवरी को अजमेर में एक दिवसीय प्रतीकात्मक उपवास आयोजित किया जाएगा। यह उपवास प्रातः 11रू00 बजे से दोपहर 1रू00 बजे तक रखा जाएगा।

इस कार्यक्रम का नेतृत्व अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉण् राजकुमार जयपाल करेंगे। उपवास के माध्यम से केंद्र सरकार से मनरेगा को कमजोर करने की नीतियों को वापस लेने और श्रमिकों को उनके अधिकार सुनिश्चित करने की मांग की जाएगी।

डॉण् जयपाल ने कहा कि मनरेगा देश के करोड़ों गरीबए मजदूर और ग्रामीण परिवारों के लिए रोजगार और सम्मान का प्रतीक हैए लेकिन वर्तमान में इसके बजट और क्रियान्वयन पर लगातार कुठाराघात किया जा रहा है।

यह एक दिवसीय प्रतीकात्मक उपवास गांधी भवनए मदार गेटए अजमेर में आयोजित किया जाएगाए जिसमें कांग्रेस के पदाधिकारीए कार्यकर्ता एवं आमजन बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

इस कार्यक्रम में जिला स्तर के सभी पूर्व सांसदए विधायकए पूर्व विधायकए स्थानीय जनप्रतिनिधि पार्षदए सांसद.विधायक प्रत्याशीए कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारीकृप्रदेशए जिलाए ब्लॉकए मंडलध्नगर एवं बूथ स्तर तक सहभागिता करेंगे।
डॉण् जयपाल ने सभी कांग्रेसजनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस विरोध प्रदर्शन को सफल बनाने की अपील की।

कमल वर्माए
प्रवक्ताए
शहर कांग्रेस कमेटी अजमेर

error: Content is protected !!