घर घर सनातन अभियान समिति द्वारा हिंदी काव्यरुप भव्य 501 आसनों सुंदरकांड पाठ का आयोजन

घर घर सनातन अभियान समिति अजमेर द्वारा शनिवार, 10 जनवरी  2026 को माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के राजीव गांधी सभागार में भव्य 501 आसनों पर सुंदरकांड पाठ हिंदी काव्य रूप में आयोजित हुआ  ।

 कार्यक्रम का शुभारंभ श्री नृसिंह मंदिर के पूज्य महंत श्री श्यामसुंदरशरण देवाचार्य व चित्रकुटधाम पुष्कर के पूज्य संत श्री पाठक जी महाराज व पूज्य संत श्री भोलागिरी ने भगवान राम  दरबार व मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया,

कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज सेवी व विश्व हिन्दू परिषद के जिला अध्यक्ष अजीत अग्रवाल करी,

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आंनद जी अरोड़ा व खाजूलाल जी चौहान रहे,  सुंदरकांड के इस भव्य आयोजन में  का सानिध्य भी प्राप्त हुआ, कार्यक्रम में शहर के प्रतिष्ठित गणमान्य व्यक्तियों ने भी भाग लिया,

समिति सचिव अनुपम गोयल ने बताया कि 10 जनवरी को समिति की स्थापना के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में 501 आसनों पर भव्य सुंदरकांड पाठ आयोजित किया गया, इस अवसर पर सभी अतिथियों द्वारा हिन्दी रुपांतरित श्रीमद् भागवत गीता के हिन्दी काव्य रूपांतरित किताब का लोकार्पण भी किया गया ‌।

हिन्दी काव्यरूप के रचयिता मोहन लाल खण्डेलवाल ने बताया कि हिन्दू समाज के सभी धर्म ग्रंथ संस्कृत व अवधि भाषा में उपलब्ध है, आमजन को इस भाषा का ज्ञान नहीं है, आज समाज की आवश्यकता थी की इन धर्म ग्रंथों को आमजन की भाषा में रूपांतरित किया जाए,  इस कार्य को घर घर सनातन अभियान समिति द्वारा किया जा रहा है, गत दो वर्षों से हिन्दू धर्म ग्रंथों को सामान्य हिन्दी बोलचाल की भाषा में रूपांतरित कर आमजन तक पहुंचाना ही समिति का उद्देश्य है ।

समिति के संरक्षक सुरेश गोयल ने बताया कि समिति द्वारा सुंदरकांड, भगवत गीता के 18 अध्याय का हिंदी रूपांतरण किया जा चुका है, जिसके एपिसोड समिति के यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है, श्री रामचरित मानस को रूपांतरित किया जा रहा है, जिसके 23 एपिसोड तैयार किये जा चुके हैं, श्री रामचरित मानस के कुल 80 एपिसोड तैयार किये जायेंगे ।

आज के कार्यक्रम का मंच संचालन कार्यक्रम संयोजक उमेश गर्ग ने किया, सभी पधारे अतिथियों व श्रद्धालुओं को धन्यवाद कार्यक्रम सह संयोजक पूनम कोठारी ने किया ।

आज के कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिक अशोक पंसारी, रमेश अग्रवाल, आंनद गोयल, हनुमान दयाल बंसल, हरीश गर्ग, कृष्ण गोपाल गोयल, अमित जैन, दिनेश प्रणामी आदि पधारे।

समिति के नवीन खण्डेलवाल, श्याम सुंदर खण्डेलवाल, दिनेश खण्डेलवाल आदि सदस्यों ने व्यवस्था संभाली ।

अनुपम गोयल

सचिव

9214429399

error: Content is protected !!