हेमू कलानी के बलिदान दिवस के उपलक्ष में रंगभरों प्रतियोगिता व देशभक्ति आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम

राजस्थान सिंधी अकादमी जयपुर व सिंधी शिक्षा विकास समिति अजमेर के संयुक्त तत्वाधान में 20 जनवरी को अमर शहीद हेमू कलानी के बलिदान दिवस के उपलक्ष में रंगभरों प्रतियोगिता व देशभक्ति आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम संयोजक लोकगायक घनश्याम भगत ने बताया कि कार्यक्रम का प्रारंभ भगवान झूलेलाल व शहीद हेमू कलानी की तस्वीरों पर माल्यार्पण कर किया गया।इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में सम्राट पृथ्वीराज चौहान महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉक्टर  हासो दादलानी ने अपना उद्बोधन दिया। मुख्य अतिथि लोकपाल महानरेगा सुरेश सिंधी ने भी बच्चों को हेमू कॉलोनी के जीवन के प्रेरक प्रसंगो की जानकारी दी।  रंग भरो प्रतियोगिता का आयोजन सीमा रामचंदानी के नेतृत्व में किया गया जिसमें प्रथम स्थान पर भाविका, द्वितीय स्थान पर भवया शर्मा, व् तृतीय स्थान पर शिल्पी रही। शिक्षाविद लता ठारवानी द्वारा रंगभरों प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार वितरण किए गए।स्वामी सर्वानंद विद्यालय के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई। हर्ष द्वारा शहीद हेमू कालानी की वेशभूषा धारण की गई व विनीता जैसवानी ने भारत माता के रूप में प्रस्तुति दी। साक्षी,सानिया,हर्षिता ने देशभक्ति आधारित सामूहिक नृत्य की प्रस्तुत किया।सिंधी शिक्षा विकास समिति के अध्यक्ष अशोक मंगलानी व पार्षद रमेश चेलानी ने सभी का आभार व्यक्त किया। विद्यालय प्रधानाचार्य उत्तमचंद गोयल, भगवान दास हरवानी, रुकमणी वतवानी, भीष्म बदलानी, कैलाश केसवानी, घनश्याम ग्वालानी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

error: Content is protected !!