श्री वर्द्धमान शिक्षण समिति द्वारा संचालित शिक्षण संस्थान। वर्द्धमान इंटरनेशनल स्कूल वर्द्धमान रूट्स विद्यालय में कम्युनिटी हेल्पर्स पर एक विशेष एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन बड़े उत्साह और उमंग के साथ किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नन्हे विद्यार्थियों को समाज में कार्य करने वाले विभिन्न कम्युनिटी हेल्पर्स के महत्व से परिचित कराना तथा उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता की भावना विकसित करना था।
कार्यक्रम में डॉक्टर,जज, नर्स, पुलिसकर्मी,मिल्क मैन,फायरमैन, सैनिक,शिक्षक,वॉच मैन ग्रीन ग्रोसर,नलसाज, मैकेनिक, विद्युत मिस्त्री, वकील, सुनार, बावर्ची, पर्यटक गाइड,दर्जी,बेकर, संगीतकार, कुम्हार, सर्जन, फोटोग्राफर, पायलट, पेंटर, खाती, किसान, माली, डाकिया, सफाई कर्मचारी, चालक, पशु चिकित्सक आदि सभी कम्युनिटी हेल्पर्स को दर्शाया गया। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने आकर्षक वेशभूषा धारण कर इन सभी की भूमिकाओं को बड़े आत्मविश्वास और उत्साह के साथ प्रस्तुत किया।
बच्चों ने छोटे-छोटे संवाद, कविताएँ एवं अभिनय के माध्यम से यह बताया कि ये सभी कम्युनिटी हेल्पर्स हमारे जीवन को सुरक्षित, स्वस्थ, स्वच्छ और सुव्यवस्थित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने सभी शिक्षकों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया।
विद्यालय की प्रिंसिपल मैम ने अपने संबोधन में कहा कि कम्युनिटी हेल्पर्स समाज की रीढ़ होते हैं। हमें उनके योगदान को समझना चाहिए और हमेशा उनका सम्मान करना चाहिए। उन्होंने बच्चों को प्रेरित किया कि वे बचपन से ही अनुशासन, सेवा और सहयोग की भावना अपनाएँ।
कार्यक्रम के अंत में शिक्षिकाओं ने बच्चों को यह संदेश दिया कि वे बड़े होकर समाज के लिए उपयोगी, जिम्मेदार और संवेदनशील नागरिक बनें। यह कार्यक्रम सभी के लिए शिक्षाप्रद, प्रेरणादायक एवं अत्यंत आनंददायक रहा।