अजमेर उत्तर-दक्षिण के वार्ड अध्यक्षों को नियुक्ति, नगर निगम चुनाव का कांग्रेस ने किया शंखनाद

अजमेर। आज 25 जनवरी 2026 को अजमेर उत्तर एवं अजमेर दक्षिण विधानसभा क्षेत्रों के सभी वार्ड अध्यक्षों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. राजकुमार जयपाल, आरटीडीसी के पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ एवं नेता प्रतिपक्ष द्रोपदी कोली विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी नवनियुक्त वार्ड अध्यक्षों को नियुक्ति पत्र सौंपकर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया गया।

डॉ. राजकुमार जयपाल ने कहा कि यह नियुक्तियां नगर निगम चुनाव का स्पष्ट आगाज हैं और कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ जनता के बीच जाएगी। उन्होंने कहा कि शहर जिला कांग्रेस कमेटी एकजुट होकर अजमेर शहर की मूलभूत समस्याओं को प्रभावी तरीके से उठाएगी और हर वर्ग की आवाज बनकर कार्य करेगी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आरटीडीसी के पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस का लक्ष्य भ्रष्टाचार-मुक्त और जनहितैषी नगर निगम देना है। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी के पिछले कार्यकाल में नगर निगम में कई अनियमितताएं और घोटाले हुए, जिनका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ा और शहर की स्थिति दयनीय हो गई।

नेता प्रतिपक्ष द्रोपदी कोली ने अपने वक्तव्य में कहा कि वार्ड अध्यक्ष संगठन की रीढ़ होते हैं और इन्हीं के माध्यम से जनता की समस्याएं सीधे पार्टी तक पहुंचती हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरी तैयारी के साथ नगर निगम चुनाव लड़ेगी और महिलाओं, युवाओं एवं वंचित वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए भाजपा की विफल नीतियों को उजागर करेगी।

कांग्रेस नेताओं ने दो टूक कहा कि अजमेर की जनता अब बदलाव चाहती है और नगर निगम को भ्रष्टाचार से मुक्त कराने के लिए कांग्रेस पूरी तरह प्रतिबद्ध है। नवनियुक्त वार्ड अध्यक्षों से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच जाकर भाजपा की नाकामियों को उजागर करने का आह्वान किया गया।
उत्तर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड अध्यक्ष निम्न है :-
वार्ड नंबर 1 हरिप्रसाद दिवाकर, वार्ड नंबर 2 लक्ष्मणराम परिहार, वार्ड नंबर 3 कुलदीप प्रजापति, वार्ड नंबर 4 घनश्याम पंचोली, वार्ड नंबर 5 फूलसिंह रावत, वार्ड नंबर 6 राहुल सिंह रावत, वार्ड नंबर 7 गोविंद सिंह जोधा, वार्ड नंबर 8 ओम प्रकाश कोमल, वार्ड नंबर 9 मानक बंजारा, वार्ड नंबर 10 ताराचंद यादव, वार्ड नंबर 11 अमजद हुसैन घोसी, वार्ड नंबर 12 संतोष कुमार, वार्ड नंबर 13 जहीर अहमद, वार्ड नंबर 14 शाहनवाज लाजवान, वार्ड नंबर 15 मोहम्मद अहसान बेग, वार्ड नंबर 16 शुभम सामरिया, वार्ड नंबर 17 देवेंद्र सिंह सोलंकी, वार्ड नंबर 60 अब्दुल सलाम, वार्ड नंबर 62 मनीष देवगा, वार्ड नंबर 63 चांद मोहम्मद, वार्ड नंबर 64 यूनुस शेख, वार्ड नंबर 65 निर्मल पारीक, वार्ड नंबर 66 अंजू गौड, वार्ड नंबर 67 सूरज जेदीया, वार्ड नंबर 68 सत्येंद्र गुप्ता, वार्ड नंबर 69 सचिन सेन, वार्ड नंबर 70 तुषार सोनी, वार्ड नंबर 71 अरविंद शर्मा, वार्ड नंबर 72 आशीष मेसी, वार्ड नंबर 73 सुल्तान सिंह, वार्ड नंबर 74 जगदीश सुनारीवाल, वार्ड नंबर 75 विनोद कुमार, वार्ड नंबर 76 सुरेंद्रपाल सिंह, वार्ड नंबर 77 राजेश रंगवानी, वार्ड नंबर 78 जवालुद्दीन खान, वार्ड नंबर 79 खुशपाल सिंह, वार्ड नंबर 80 राजीव जैन, माकड़वाली-लोहागल पंचायत रोबिन सिंह, अजयसर पंचायत रमजान खान

दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के वार्ड अध्यक्ष निम्न है :-

वार्ड 18 आनंद जाजोत्तर, वार्ड19 विनोद कुमार, सिवासिया(विक्की), वार्ड 20 ऋषभ पटेल, वार्ड 21 योगेश यादव, वार्ड 22 दिलीप सामरिया, वार्ड 23 वीरेंद्र गुर्जर, वार्ड 24 गिरधारी लाल, वार्ड 25 रामू जेदिया, वार्ड 26 कपिल, वार्ड 27 ललित चौहान, वार्ड 28 निखिल मीणा, वार्ड 29 राम बलानी, वार्ड 30 अमित, वार्ड 31 ज्योतिन गोयल, वार्ड 32 अशफान खान, वार्ड 33 बर्दीचंद जजोरिया, वार्ड 34 कुमोद देवी सेन, वार्ड 35 विजय सिंह गहलोत, वार्ड 36 मानसिंह रावत, वार्ड 37 रणजीत सिंह रावत, वार्ड 38 रवि मेघवाल, वार्ड 39 राजकुमार बाकोलिया, वार्ड 40 सुभाष, वार्ड 41 सुखदेव गुर्जर, वार्ड 42 अपूर्व शर्मा, वार्ड 43 धर्मी चंद, वार्ड 44 हीरालाल (हरीश कुमार), वार्ड 45 प्रदीप सैनी, वार्ड 46 हेमलता भारती, वार्ड 47 प्रवीण कुमार, वार्ड 48 पंकज जोनवाल, वार्ड 49 लेखराज राजोरिया, वार्ड 50 सुनील, वार्ड 51 नवल सिंह गोठवाल, वार्ड 52 जितेंद्र सिंह भाटी, वार्ड 53 बंसीलाल, वार्ड 55 विजय सिंह ठाकुर, वार्ड 56 अभय रूपस, वार्ड 57 अक्षय गौड, वार्ड 58 भारत बायला वार्ड 59 राम अवतार.

कार्यक्रम का संचालन शैलेन्द्र अग्रवाल ने किया.
शहर कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता कमल वर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में द्रोपदी कोली, फकरे मोईन, महेंद्र चौधरी, दिनेश शर्मा, गुलाम मुस्तफा, अमित गर्ग, राजेश लखवानी, वाहिद मोहम्मद, चंदन सिंह, लक्ष्मी धौलकेडिया, लक्ष्मी बुंदेल, नोरत गुर्जर, सर्वेश पारीक, सुमित मित्तल, आरिफ खान, भँवर सिंह राठौड़, हेमंत जसोरिया, राजेश गोडीवाल, मनीष सेन, प्रेमसिंह गोड, चन्द्रेश सुनीया, विकास चौहान, शमशुद्दीन सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

कमल वर्मा,
प्रवक्ता,
शहर जिला कांग्रेस कमेटी, अजमेर

error: Content is protected !!