रेलसेवाएं मार्ग परिवर्तित रहेगी
रेलवे द्वारा पालनपुर-अहमदाबाद रेलखण्ड पर डांगरवा स्टेशन पर ब्रिज संख्या 1013 पर तकनीकी कार्य हेतु ब्लॉक लिया जा रहा है। ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाए मार्ग परिवर्तित रहेगी।
मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं
1. गाडी संख्या 19032, योगनगरी ऋषिकेश -साबरमती रेलसेवा जो दिनांक 07.02.26 को योगनगरी ऋषिकेश से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग महेसाना-कटोसन रोड – कलोल होकर संचालित होगी।
2. गाडी संख्या 19412, दौलतपुर चौक -साबरमती रेलसेवा जो दिनांक 07.02.26 को दौलतपुर चौक से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग महेसाना-कटोसन रोड -कलोल होकर संचालित होगी।