सुरों का कारवां कार्यक्रम में स्थानीय गायक कलाकार देगें कल प्रस्तुतियां

अजमेर 07 फरवरी। स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से “मिले सुर मेरा तुम्हारा” संस्था के तत्वावधान में एक विशेष संगीतमय कार्यक्रम “सुरों का कारवां” का आयोजन कल 8 फरवरी रविवार को सूचना केन्द्र के सभागार में सायं 6 बजे से 8 बजे तक आयोजित किया जा रहा है।
संस्था के अनूप गौड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर के विभिन्न स्थानीय गायक कलाकार अपनी गायकी से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। “सुरों का कारवां” का मुख्य उद्देश्य उभरती हुई प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना एवं संगीत के माध्यम से आपसी सौहार्द और सांस्कृतिक एकता को बढ़ावा देना है।
संस्था के शकिल खान ने बताया कि इस कार्यक्रम में शास्त्रीय, सुगम एवं फिल्मी संगीत की सुंदर प्रस्तुतियाँ दी जायेगी। कार्यक्रम जिससे संगीत प्रेमियों को एक यादगार संध्या का अनुभव प्राप्त होगा। कार्यक्रम में प्रवेश निःशुल्क रखा है।
अनूप गौड़
9414002410

error: Content is protected !!