आज दिनांक 09 फरवरी – युवा कांग्रेस अध्यक्ष शोएब अख्तर के नेतृत्व में माननीय आयुक्त महोदय नगर निगम, अजमेर को वार्ड नं. 11 लौगिया मौहल्ले में मुख्य रोड पर क्षेत्रवासियों की समस्या को मध्यनजर रखते हुए नगर निगम के कचरा डिपो को हटाने बाबत् ज्ञापन सौपा।
यह जानकारी देते हुए अध्यक्ष शोएब अख्तर ने बताया कि वार्ड नं. 11, लौगिया मौहल्ला के मुख्य रोड पर नगर निगम का कचरा डिपो बना हुआ है जिसमें आस-पास के सभी क्षेत्रों का कचरा डोर-टू-डोर कचरा इकट्ठा करके इसी कचरा डिपो में डालते है। कचरा अत्यधिक मात्रा में होने से कचरा आस पास फैलता रहता है जिसमें गायेे, कुत्ते व जंगली जानवर आते रहते है जो कि कचरे को बाहर फैला देतेे है तथा यहॉं पर स्कूल, मदरसा व मंदिर भी है जहॉं पर सैकड़ो की संख्या में महिलाऐं, पुरूष व बच्चे रोज गुजरते है जिससे इनको काफी परेषानी का सामना करना पडता है व इस बदबू से पूरा माहौल खराब व गंदा हो जाता हैै। उक्त सम्बन्ध में पूर्व में जमादार, नगर निगम व मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी षिकायत दर्ज करा रखी है लेकिन लेकिन आज दिवस तक कोई ना तो कचरे डिपो की नियमित सफाई हुई और ना ही इसे हटाने के सम्बन्ध में कोई कार्यवाही नहीं की गई जिससे भी क्षेत्रवासियों में रोष व्याप्त है। इसी के चलते आयुक्त महोदय को शीघ्र ही उक्त कचरा डिपो को इस आबादी क्षेत्र से हटाने की मांग की गई साथ ही यह चेतावनी भी दी गई कि अगर पॉच दिवस में उक्त सम्बन्ध में कोई कार्यवाही नहीं की गई तो युवा कांग्रेस द्वारा उग्र प्रदर्षन किया जायेगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रषासन की होगी।
ज्ञापन देने वालो में मुख्य रूप से वार्ड 11 के अध्यक्ष अमजद घोसी, उपाध्यक्ष आशिम कुरेशी, महासचिव कुतुबुद्दीन, सचिव अरशद कुरेशी, गफ़र शेख, साहिल हुसैन, नईम सहित अन्य कार्यकर्ता मौजुद रहे।
(शोएब अख्तर)
अध्यक्ष युवा कांग्रेस
मो. 8003219973