अजमेर शाहर जिला कांग्रेस कमिटी अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष सौरभ यादव ने राजस्थान बजट 2026 को झूठ का पुलिंदा बताया। सौरभ यादव ने प्रेस में एक वक्तव्य जारी कर कहा की राजस्थान का बजट एक बार फिर बड़े-बड़े वादों और आकर्षक घोषणाओं के साथ पेश किया गया, सरकार की घोषणाएं कागजों तक सीमित नजर आ रही हैं, जबकि ज़मीनी स्तर पर काम की गति बेहद धीमी है।निवेश प्रोत्साहन के नाम पर प्रचार अधिक और वास्तविक निवेश कम दिखाई दे रहा है। अबकी बार रिफाइनरी पर कोई घोषणा नहीं हुई ।पिछले बजट में रिफाइनरी शुरू करने के लिए घोषणा हुई थी जो अगस्त में शुरू होनी थी परंतु अब फरवरी निकलने वाला है उसे पर कोई ठोस आधार नहीं दिख रहा है। इस बजट में बात करनी चाहिए थी 2028 तक की परंतु बात की जा रही है 2047 तक की जो आधारहीन है। इनके द्वारा ट्रिलियन की 350 बिलियन की बात करना हास्यप्रद है। किसी आधार के बिना व बिना किसी अधिकारिक संस्था द्वारा सर्वे के राजस्थान की ग्रोथ के बारे में बात करना यह आंकड़े एक मजाक है। राजस्थान की ग्रोथ पर इस प्रकार के आंकड़े देना बिना किसी आधार के अचंभित करने वाला है।बजट मे बीकानेर जैसलमेर मे 2950 करोड के सोलर प्लांट लगाये जायंगे मतलब खेजड़ी की कटाई होना।पश्चिमी राजस्थान में पर्यावरणीय संतुलन की अनदेखी करते हुए खेजड़ी के वृक्षों की अंधाधुंध कटाई से जनता में रोष व्याप्त है। विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण का संतुलन बनाए रखने का स्पष्ट दृष्टिकोण बजट में नजर नहीं आया।
युवाओं के स्वावलंबन और रोजगार के लिए नई घोषणाएं तो की गई हैं, लेकिन पूर्व में की गई घोषणाओं की प्रगति रिपोर्ट और डाटा अब तक सार्वजनिक नहीं किया गया है। इससे प्रदेश का किसान, युवा और मजदूर वर्ग अपने आपको ठगा हुआ महसूस कर रहा है।
इन्फ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में भी बड़े दावे किए गए हैं, लेकिन बदलती तकनीक, निर्माण गुणवत्ता और हाल ही में हुए भीषण हादसों की रोकथाम के लिए कोई स्पष्ट और ठोस रोडमैप सामने नहीं रखा गया।
जनता अब वादों और घोषणाओं से आगे बढ़कर परिणाम चाहती है। सीमावर्ती इलाकों की उपेक्षा और अधूरी योजनाएं यह सवाल खड़ा करती हैं कि क्या बजट वास्तव में समावेशी विकास का दस्तावेज है या सिर्फ राजनीतिक प्रस्तुति?
सौरभ यादव
अध्यक्ष : अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग ।
9214544444
अध्यक्ष : अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग ।
9214544444