अजमेर :राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सराधना के स्काउट ट्रेनिंग काउंसलर रामदेव कालेल के नेतृत्व में राज्य स्तर अवॉर्ड रैली समारोह में सराधना के स्काउट व गाइड को राज्यपाल ने सम्मानित किया। जगतपुरा जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में तमन्ना चौधरी , अजय परोदा,अंशुमन , जयदेव , कमलेश सिंह ,आदित्य गुर्जर को राज्य पुरस्कार प्रदान किया । आर एन रावत ने बताया कि स्काउट्स ने मार्च पास्ट, जिम्नास्टिक , पिरामिड , वॉचिंग टावर , कैंप फायर सहित विभिन्न साहसिक गतिविधियों में भाग लिया।