वर्द्धमान इंस्टिट्यूट ऑफ़ फैशन डिजाइनिंग एंड मेकअप आर्टिस्ट विभाग में फैशन एवं मेकअप क्विज़ प्रतियोगिता

श्री वर्द्धमान शिक्षण समिति द्वारा संचालित श्री वर्द्धमान कन्या पी जी महाविद्यालय के फैशन डिजाइनिंग एंड मेकअप आर्टिस्ट विभाग द्वारा छात्राओं के ज्ञानवर्धन एवं रचनात्मक विकास के उद्देश्य से फैशन एवं मेकअप क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता में फैशन डिज़ाइनिंग, मेकअप आर्टिस्ट विभाग जुड़े विभिन्न विषयों जैसे स्किन केयर, हेयर स्टाइलिंग एवं फैशन टर्मिनोलॉजी से संबंधित प्रश्न शामिल किए गए। इमेज एवं लोगो आधारित प्रश्नों के माध्यम से छात्राओं की व्यावहारिक समझ का भी मूल्यांकन किया गया।

इस प्रतियोगिता में फ़ैशन वर्ग में रंजना कुमावत, तनिषा प्रजापति, रुचिका पलाड़िया एवं रुख़सार बानो ने वहीं मेकअप वर्ग में सलोनी शर्मा, विनिता गुर्जर एवं प्रिया भाटी ने अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

महाविद्यालय प्राचार्य डॉ आर सी लोढ़ा ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य न केवल सीखने को मनोरंजन के साथ जोड़ना था, बल्कि छात्राओ का आत्मविश्वास विकसित करना भी था। ये प्रतियोगिताएं छात्राओ को अपना आत्मविश्वास बढ़ाने और अपनी आंतरिक शक्ति को खोजने का मंच प्रदान करती हैं।

इस अवसर पर नोडल ऑफिसर छवि गरवाल, व्याख्याता रितु प्रजापति, प्रियंका मंगरोला नीलम खत्री, भावना सोनी सहित समस्त छात्राएं उपस्थित रही।

error: Content is protected !!