अजमेर, 17 फरवरी / कला नगरी अजमेर के उभरते कलाकार और कला अंकुर संस्था के सक्रिय सदस्य ऋषभ हर्षावाल ने अपने जीवन के नए अध्याय की शुरुआत की है। गत दिनों अजमेर के आदर्श नगर स्थित शकुन हरीश गार्डन में आयोजित समारोह में ऋषभ और प्रांजुल ने सनातन संस्कृति के अनुरूप रीति रिवाजों के साथ विवाह बंधन में बंध गए।सादगी और परंपरा का संगम
गुलाबबाड़ी निवासी ऋषभ हर्षावाल सुपुत्र स्व. जितेंद्र हर्षावाल एक मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और प्रतिभा के दम पर पढ़ाई के साथ-साथ कला के क्षेत्र में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है, तो वही प्राइवेट कंपनी में कार्य कर घर परिवार भरण पोषण कर रहे हैं। उनका विवाह पूर्णत: पारंपरिक और आध्यात्मिक वातावरण में संपन्न हुआ। दोपहर 12:30 बजे मंत्रोच्चार और अग्नि को साक्षी मानकर दोनों ने सात फेरे लिए और जीवन भर साथ निभाने का संकल्प लिया।
शुभचिंतकों ने दिया आशीर्वाद:
एक कलाकार जब जीवन की नई कैनवास पर रंग भरना शुरू करता है, तो उम्मीद है कि वह प्रेम और सामंजस्य के सबसे सुंदर रंग चुनेगा। ऋषभ और प्रांजुल को उनके नए जीवन के इस मांगलिक अवसर पर कला और संस्कृति जगत से जुड़ी शहर की प्रमुख हस्तियों के साथ-साथ परिवार के सदस्य मौजूद रहे। कला अंकुर संस्था के पदाधिकारियों, सदस्यों और शहर के गणमान्य नागरिकों ने नवदंपति को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।