अजमेर, 17 फरवरी। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने विद्यार्थियों को अंकतालिका डाउनलोड करने के लिए राज ई-वॉल्ट का उपयोग करने की सलाह दी है।
बोर्ड सचिव श्री गजेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि विद्यार्थी पुराने तरीके से मार्कशीट डाउन लोड कर रहे है जबकि डीजी लॉकर में उपलब्ध राज ई-वॉल्ट (Raj eVault) सर्विस के अन्तर्गत विद्यार्थियों का डेटा अपडेटेड उपलब्ध है। डी.जी. लॉकर पर डेटा अद्यतन की व्यवस्था नहीं होने के कारण यह व्यवस्था की गई है।
अतः विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि कक्षा 10 वीं एवं कक्षा 12 वीं की परीक्षा वर्ष 2015 से वर्ष 2025 तक के प्रमाण पत्र डी.जी लॉकर में उपलब्ध राज ई-वॉल्ट सर्विस से प्राप्त कर सकते है।
प्रमाण पत्र डाउनलोड करने की प्रक्रिया
डी.जी. लॉकर पर लॉगईन कर सर्च डॉक्यूमेंट में राज ई-वॉल्ट सर्च कर, उपलब्ध राज ई-वॉल्ट ऑपशन में कक्षा, नाम, रोल नम्बर, परीक्षा वर्ष भरें और गेट-डॉक्यूमेंट पर क्लिक कर डाक्यूमेंट डाउनलोड कर सकते है।