अखिल भारतीय साहित्य परिषद द्वारा विचार गोष्ठी का आयोजन

अजमेर/शिवाजी महाराज और श्रीगुरुजी गोलवलकर की जयंती की उपलक्ष्य में अखिल भारतीय साहित्य परिषद अजमेर महानगर द्वारा विमर्श व काव्यगोष्ठी का आयोजन बुधवार 18 फरवरी को आदर्श विद्या निकेतन में किया गया। साहित्यकार उमेश कुमार चौरसिया ने स्वरचित नाटक इदम् राष्ट्राय स्वाहा के कुछ महत्वपूर्ण अंशों का पाठ करते हुए श्रीगुरुजी के राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पित प्रेरक जीवन के बारे में बताया। उन्होंने बाल नाटक वीर शिवा का पाठ भी किया। अध्यक्ष डॉ कृष्ण कुमार शर्मा ने रीवा अधिवेशन में प्रस्तुत प्रस्ताव का वाचन करते हुए बताया कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अश्लील एवं विकृत प्रस्तुतियों पर तुरंत रोक लगाने के लिए प्रधानमंत्री के नाम पत्र भेजा जा रहा है। विष्णु दत्त शर्मा ने वंदे मातरम को अंगीकार करने के 75 वर्ष पूर्ण होने पर राष्ट्रगीत की महत्ता पर विस्तृत चर्चा की। सरोज गर्ग ने बांसुरी पर वंदे मातरम् गीत सुनाया। मोहन लाल खंडेलवाल एवं कुलदीप सिंह रत्नू ने प्रेरक प्रसंग बताए। बनवारी लाल शर्मा, डॉ छाया शर्मा, डॉ राजेश गुप्ता, राजेश शर्मा इत्यादि ने भी चर्चा में विचार प्रगट किए। उपस्थित साहित्यकारों ने सस्वर देशभक्ति गीतों का गायन किया और कविताएं, गद्यगीत भी सुनाए।
error: Content is protected !!