*जीतो ब्यावर चैप्टर ने अजमेर, किशनगढ़ में किया मैट्रिमोनी मीट का प्रचार-प्रसार*

ब्यावर / जीतो मैट्रिमोनी वर्टिकल के अंतर्गत आयोजित किए जा रहे “संजोग मैट्रिमोनी मीट ” के व्यापक जानकारी एवं प्रचार-प्रसार हेतु जीतो ब्यावर चैप्टर की टीम ने अजमेर एवं किशनगढ़ चैप्टर द्वारा आयोजित जीतो बिजनेस नेटवर्क कार्यक्रमों में सहभागिता लेकर ब्यावर में आयोजित विराट जलसे के अवगत कराया।
इस मौके पर आगामी 15 मार्च को आयोजित होने वाले मैट्रिमोनी मीट की विस्तृत जानकारी प्रदान करने के साथ साथ अधिक से अधिक योग्य युवक-युवतियों के पंजीकरण हेतु प्रेरित किया गया। जीतो टीम आयोजन की सूत्रधार कमलेश बंट ने बताया कि यह आयोजन समाज के अविवाहित युवक-युवतियों, तलाकशुदा एवं विधवा,विधुर वर्ग के लिए एक सशक्त एवं सुव्यवस्थित मंच प्रदान करेगा।
कार्यक्रम के दौरान संगठन के प्रमुखों ने इस अनुपम पहल की सराहना करते हुए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया और अधिकाधिक रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित कराने की बात कही।
इस अवसर पर राजस्थान  जॉन सेक्रेटरी राज गोलछा एंव राजेश जी सिंघवी , ब्यावर चैप्टर से संस्था मंत्री सुभाष ओस्तवाल, कमलेश बंट,प्रवीण मुथा,पंकज बंट, मनीष मेहता,महिला विंग चेयरमैन रेणु छाजेड़ व कमल छाजेड़ उपस्थित रहे।
अंत में जीतो टीम ने सभी चैप्टर्स का आत्मीय स्वागत एवं सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया तथा “संजोग – RDB JITO Matrimony Meet” को सफल बनाने हेतु सामूहिक प्रयासों का आह्वान किया।
error: Content is protected !!