अस्थाई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से चरमराई शहर की सफाई व्यवस्था

जिला कलक्टर को ज्ञापन देकर हड़ताल समाप्त कराने का किया आग्रह

शैलेंद्र अग्रवाल

अजमेर 19 फरवरी (     ) अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी उत्तर ब्लॉक बी के ब्लॉक अध्यक्ष पूर्व पार्षद शैलेंद्र अग्रवाल ने जिला कलक्टर अजमेर की अनुपस्थिति में अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रथम सुश्री ज्योति ककवानी जी को ज्ञापन देकर नगर निगम अजमेर के अस्थाई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से शहर की चरमराती सफाई व्यवस्था को देखते हुए हस्तक्षेप कर अविलंब हड़ताल समाप्त कराने का आग्रह किया है l
शैलेंद्र अग्रवाल ने जिला कलक्टर को दिये ज्ञापन में लिखा है कि 16 फरवरी सोमवार से नगर निगम अजमेर के 46 वार्डों में कार्यरत 2250 अस्थाई सफाई कर्मचारी वेतन भुगतान की मांग को लेकर हड़ताल पर हैं लगातार 4 दिन से चल रही हड़ताल के कारण अजमेर शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गयी है l
अग्रवाल ने लिखा है कि मंगलवार रात्रि व बुधवार को दिनभर हुई बारिश ने सफाई कर्मचारियों की हड़ताल में कोढ़ में खाज का काम किया है शहर में जगह जगह गंदगी व कूड़े कचरे के ढेर लग गये हैं और बारिश की वजह से मक्खी मच्छर भिनभिनाने लग गये हैं और बदबु ने लोगों का जीना हराम कर दिया है तथा महामारी फैलने का अंदेशा होने लगा है l
एक और जहाँ अस्थाई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से उन वार्डों में सफाई व्यवस्था चरमरा गयी है वहीं स्थाई सफाई कर्मचारियों वाले वार्डों में कार्यरत सफाई कर्मचारियों से मुख्य मार्गों आदि की सफाई व्यवस्था कराई जा रही है जिससे उन वार्डों में भी सफाई व्यवस्था गड़बड़ा रही है l
शैलेंद्र अग्रवाल ने जिला कलक्टर को दिये ज्ञापन में उनसे आग्रह किया है कि इस मामले में हस्तक्षेप कर अविलंब नगर निगम अजमेर के अस्थाई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को समाप्त कराकर अजमेर की चरमराती सफाई व्यवस्था को दुरुस्त कराने का कष्ट करें l

शैलेंद्र अग्रवाल, पूर्व पार्षद
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष
अजमेर उत्तर ब्लॉक बी
9414280962,7891884488

error: Content is protected !!