वंचित समाज के लिए बड़ी पहल: अरड़का में पशुओं को पिलाई गई डिवर्मिंग दवा

अजमेर दिनांक 19/02/2026 को राजस्थान महिला कल्याण मंडल चचियावास अजमेर द्वारा संचालित आजीविका संवर्धन कार्यक्रम के अन्तर्गत वंचित परिवारों के सहयोग हेतु संचालित रक्षा परियोजना के तत्वाधान में गांव अरड़का में पशु स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया गया जिसमें गांव के वंचित 30 परिवारों के 109 पशुओं को डिवर्मिंग सिरप पिलाई गई।

संस्था के निदेशक राकेश कुमार कौशिक ने बताया कि पशु स्वास्थ्य कैंप का आयोजन उपसरपंच रजाक जी की अध्यक्षता में किया गया जिसमें वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर निखिल कुमार माथुर ने बताया कि कम से कम महीने में दो बार पशु को स्वस्थ रखने के लिए डिवार्मिंग के लिए ऐलमेण्डाजोल गोली (सिरप) देना जरूरी है।

पशुधन निरीक्षक चिरंजीलाल एवं पशुधन निरीक्षक प्रियंका चौधरी ने बताया कि पशु चारा नहीं खा रहाउदास हैआंख में गिर आ रही हैमुंह से दुर्घन्ध आ रही हैपशु का पेट फुला हुआ है तो समझ लेना चाहिए कि पशु को डिवर्मिंग गोली या सिरप खाली पेट देना है और दवा देने के बाद आधा घण्टा कुछ खिलाना पिलाना नहीं है।

संस्था के सहायक निदेशक सत्तार मोहम्मद ने संस्था का परिचय देते हुए संस्था के कामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और संस्था द्वारा वंचित समाज के उत्थान के लिए चलाये जा रहे रक्षा प्रोजेक्ट आजीविका संवर्धन परियोजना एपीएफ की जानकारी से रूबरू कराया।

संस्था के कलस्टर कोऑर्डिनेटर सोनू ने पशु मित्र मुमताजसहिना का परिचय देते हुए पशु स्वास्थ्य कैंप का उद्देश्य बताया ग्रामीण वंचित समाज की महिलाओं को तकनीकी जानकारी प्रदान कर उन्हें बेहतर पशुपालक एवं सक्षम बनाना है यह कैंप वंचित ग्रामीण महिलाओं को नई दिशा प्रदान करेगा इस कार्यक्रम में संस्था की ओर से सहायक निदेशक आजीविका सत्तार मोहम्मदकलस्टर कोऑर्डिनेटर सोनूसामुदायिक कार्यकर्ता एवं पशु मित्र मुमताज शाहिना ने भागीदारी निभाई।

(राकेश कुमार कौशिक)

निदेशक

मो. 9829140992

error: Content is protected !!