अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला अधिकारिता विभाग, अजमेर द्वारा आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में साहित्यकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. मधु खंडेलवाल को महिला सशक्तिकरण एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का आयोजन जिले में महिला एवं बालिकाओं के सर्वांगीण विकास, उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता एवं आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से किया गया।
इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र , ट्रॉफी एवं अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
डॉ. मधु खंडेलवाल को यह सम्मान उनके द्वारा समाज में महिलाओं को सशक्त बनाने, उन्हें अभिव्यक्ति का मंच प्रदान करने तथा निरंतर सामाजिक जागरूकता के लिए किए जा रहे कार्यों के लिए प्रदान किया गया। उन्होंने साहित्य एवं सामाजिक सरोकारों के माध्यम से महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया है, जो समाज के लिए अत्यंत सराहनीय है।
उन्हें यह सम्मान महिला अधिकार महिला एवं बाल विकास विभाग की
उपनिदेशक आदरणीय मेघा रतन द्वारा प्रदान किया गया