ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी कुश्ती प्रतियोगिता में एमडीएसयू की कशिश गुर्जर ने जीता सिल्वर पदक

महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय, अजमेर की छात्रा कशिश गुर्जर ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) में आयोजित ऑल इंडिया अंतर विश्वविद्यालय कुश्ती (महिला फ्री स्टाइल) प्रतियोगिता 2025-26 में 50 किलोग्राम भार वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सिल्वर पदक अर्जित कर विश्वविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है।

इस प्रतियोगिता में एमडीएसयू, अजमेर की ओर से कुल आठ खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों में भाग लिया और अपने खेल कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। टीम मैनेजर विकास मण्डावरिया के निर्देशन में खिलाड़ियों ने अनुशासन एवं समर्पण के साथ प्रतियोगिता में सहभागिता निभाई।

कुलगुरु प्रोफेसर सुरेश कुमार अग्रवाल के दूरदर्शी नेतृत्व एवं विश्वविद्यालय में “खेलो उत्सव जय घोष” के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के कारण विद्यार्थियों में खेलों के प्रति उत्साह चरम पर है। इसी के परिणामस्वरूप विद्यार्थी शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं खेल गतिविधियों में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय का नाम राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित कर रहे हैं।

इस अवसर पर कुल सचिव श्री कैलाश चंद शर्मा ने कशिश गुर्जर को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

error: Content is protected !!