अजमेर, दिनांक 19/03/2026। नवपंख संस्थान द्वारा चैत्रीय नववर्ष के पावन अवसर पर विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन करते हुए उत्सव को बड़े ही उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संस्थान के सदस्यों ने भगवा झंडा, फल एवं प्रसाद का वितरण कर समाज में सकारात्मक ऊर्जा एवं सांस्कृतिक चेतना का संचार किया।कार्यक्रम के अंतर्गत संस्थान के कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर जाकर आमजन को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं तथा एकता, संगठन और भाईचारे का संदेश जन-जन तक पहुँचाया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में आपसी सद्भाव, सहयोग और सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करना रहा।
संस्थान के पदाधिकारी नितिन उप्पल ने बताया कि चैत्रीय नववर्ष भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व है, जो नई शुरुआत, आशा और सकारात्मक परिवर्तन का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से समाज में जागरूकता बढ़ती है और लोगों के बीच आपसी संबंध मजबूत होते हैं।
कार्यक्रम में संस्थान के सदस्य मनिंदर कौर, मयंक चावला ,नितिन उप्पल विजय शर्मा, प्रकाश चंद शर्मा, सौरभ जैन, मोनू रावत उपस्थित रहे एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।
अंत में सभी ने क्षेत्र की उन्नति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।