वनबंधु परिषद एकल अभियान का अजमेर में शुभारंभ, सूरज नारायण लखोटिया अध्यक्ष उमेश गर्ग
अजमेर, 19 मार्च (नव संवत्सर 2083)। वनवासी एवं ग्रामीण समाज के सर्वांगीण विकास हेतु शिक्षा और संस्कार को आधार स्तंभ मानते हुए अजमेर में वनबंधु परिषद एवं एकल अभियान के सब चैप्टर का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य वनवासी एवं उपेक्षित समाज को सशक्त, जागरूक एवं आत्मनिर्भर बनाना है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नॉर्थ जोन अध्यक्ष राजकुमार करवा उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व महानगर संघचालक सुनील दत्त जैन ने अपने विचार व्यक्त किए। विशिष्ट अतिथियों में जयपुर चैप्टर के अध्यक्ष प्रदीप बाहेती, युवा नेशनल कोऑर्डिनेटर श्रीमती राशू जैन, युवा लोकल कोऑर्डिनेटर संचिता गुप्ता एवं नॉर्थ जोन अध्यक्ष सविता कोठारी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के आरंभ में मुख्य संरक्षक सुभाष नवाल ने स्वागत भाषण देते हुए सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनमानस का एकल परिवार में अभिनंदन किया। इसके पश्चात संरक्षक मंडल के रमाकांत बालदी ने वनबंधु परिषद एवं एकल अभियान की कार्यप्रणाली एवं उद्देश्यों पर विस्तृत प्रकाश डाला। इस अवसर पर अजमेर की नवगठित कार्यकारिणी को राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्रीमती शांताजी शारदा द्वारा शपथ दिलाई गई।
नवगठित कार्यकारिणी इस प्रकार है: मुख्य संरक्षक: रमाकांत बालदी, सुभाष नवाल, डॉ. राजेंद्र गोखरू, अध्यक्ष: सूरज नारायण लखोटिया, उपाध्यक्ष: गिरधारीलाल मंगल, प्रदीप पाटनी, महामंत्री: उमेश गर्ग, सह मंत्री: अशोक महेश्वरी, कोषाध्यक्ष: भारत भूषण बंसल, विशेष कार्यसमिति सदस्य: सुरेश चंद गोयल, अशोक गोयल रहे।
अजमेर के समाजसेवी रमेश चंद्र अग्रवाल एवं सुबोध जैन ने भी नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए इस पुनीत कार्य में सहयोग का आश्वासन प्रदान किया। शुभारंभ के अवसर पर ही जन समुदाय ने 40 विद्यालय की सहयोग राशि देने की घोषणा कर दी कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा एवं संस्कार के माध्यम से ही वनवासी एवं ग्रामीण समाज को सशक्त बनाकर आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया जा सकता है।
(प्रेषक: उमेश गर्ग, महामंत्री)
मो.: 98297 93705