केंद्र सरकार की गलत विदेश नीतियों का खामियाजा देश की जनता भुगत रही है — पांडे

राजस्थान में सरकार को टॉर्च लेकर ढूंढ रही है जनता–डाँ  रघु शर्मा 
अजमेर । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार की गलत आर्थिक एवं विदेश नीतियों का खामियाजा देश की जनता भुगत रही है ।
कांग्रेस के  राष्ट्रीय महासचिव  पांडे आज एक दिवसीय अजमेर प्रवास के दौरान पुष्कर मेंं पत्रकारों से औपचारिक बातचीत कर रहे थे । उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की गलत आर्थिक प्रबंधन विदेश नीति प्रबंधन के कारण देश में महंगाई बढ़ रही है एवं अमेरिका के हस्तक्षेप से देश में महंगाई व्यापार प्रभावित हो रहा है इसके भविष्य में बेहद खतरनाक परिणाम सामने आएंगे।
 उन्होंने कहा कि देश के ये हालात अचानक नहीं बने, ये प्रधानमंत्री की नीतियों और फैसलों का परिणाम हैं।  जिनमें न स्पष्ट नीति है, न साफ नियत और न ही कोई ठोस योजना। आज गैस सिलेंडर की किल्लत और महंगाई ने सबसे ज्यादा मार गरीब परिवारों, उज्ज्वला की लाभार्थी बहनों, आम आदमी और छोटे कारोबारियों पर पड़ी है।
उन्होंने कहा कि देश की आम जनता लगातार संकट झेल रही है। नोटबंदी हो या कोरोना काल की अव्यवस्था, हर बार बड़े दावे हुए लेकिन जनता कभी लाइनों में तो कभी अस्पतालों में मरती रही। अब LPG संकट में भी वही हाल है, सोचिए.. कभी दुनिया की मदद करने वाला भारत आज बुनियादी जरूरतों के लिए जूझ रहा है, देश कहां था और कहां आ गया।
इस अवसर पर राजस्थान के पूर्व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री एवं पूर्व सांसद डॉ रघु शर्मा ने कहा कि राजस्थान में सरकार  दिखाई नहीं दे रही है । राजस्थान में सरकार को जनता एवं जनप्रतिनिधि टॉर्च लेकर ढूंढ रहे हैं । डबल इंजन की सरकर में राजस्थान में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं छाप पड़ी है और गरीब व्यक्ति इलाज के लिए दर-दर भटक रहा है ।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडे ने आज एक दिवसीय पुष्कर प्रवास के दौरान पुष्कर सरोवर की पूजा अर्चना की एवं ब्रह्मा जी के दर्शन कर विश्व में अमन चैन एवं शांति की प्रार्थना की। राष्ट्रीय महासचिव पांडे ने अपनी पत्नी के साथ शत गायत्री पुरश्चरण महायज्ञ में यज्ञ सम्राट स्वामी श्री प्रखर जी महाराज के सानिध्य में आयोजित यज्ञ में भाग लिया।
 अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य महेंद्र सिंह रलावता के नेतृत्व में कांग्रेसियों के  पदाधिकारियो एवं कार्यकर्ताओ ने राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडे का माला एवं साफा पहनकर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के  निवर्तमान महासचिव शिवकुमार बंसल पार्षद गजेंद्र सिंह रलावता संपत कोठारी शक्ति प्रताप सिंह राठौड़ विवेक पाराशर संजय जोशी महेंद्र कटारिया अरशद इंसाफ मुकेश सिंह राठौड़ चंद्र प्रकाश शर्मा भारत सिंह राना अशोक सिंह जेतमाल, सुरेश राठौर प्रमोद पाराशर शरद वैष्णव टीकम शर्मा दामोदर मुखिया विकास मुखिया जगदीश कुर्डीया गिरिश पाराशर, सुरेश पाराशर गोपाल तिलानिया योगेन्द्र शर्मा बैद्यनाथ पाराशर, राहुल पाराशर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
error: Content is protected !!