**विभिन्न भर्तियों का साक्षात्कार कार्यक्रम*

अजमेर, 23 जून। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा विभिन्न भर्तियों के अन्तर्गत आगामी साक्षात्कार का कार्यक्रम जारी किया गया है। विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
निर्धारित कार्यक्रमानुसार साक्षात्कार का आयोजन निम्नानुसार किया जाएगा:-
सहायक आचार्य – बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (कॉलेज शिक्षा विभाग) परीक्षा-2023 के अंतिम चरण के साक्षात्कार दिनांक 2 से 3 जुलाई 2026 तक आयोजित किए जाएंगे।
सहायक आचार्य- इतिहास (कॉलेज शिक्षा विभाग) परीक्षा-2023 के दसवें चरण के साक्षात्कार दिनांक 6 से 17 जुलाई 2026 तक आयोजित किए जाएंगे।
सहायक आचार्य- संस्कृत (कॉलेज शिक्षा विभाग) परीक्षा-2023 के साक्षात्कार दिनांक 6 से 16 जुलाई 2026 तक आयोजित किए जाएंगे।
शारीरिक प्रशिक्षण अनुदेशक (कॉलेज शिक्षा विभाग) परीक्षा-2023 के अंतिम चरण के साक्षात्कार दिनांक 6 से 10 जुलाई 2026 तक चलेंगे।
पुस्तकालयाध्यक्ष: (कॉलेज शिक्षा विभाग) परीक्षा-2023 के तृतीय चरण के साक्षात्कार दिनांक 6 से 17 जुलाई 2026 तक आयोजित किए जाएंगे।
सहायक आचार्य (चिकित्सा शिक्षा विभाग) परीक्षा-2024 अंतर्गत कॉर्डियोलॉजी (सुपर स्पेशियलिटी), रेस्पिरेटरी मेडिसिन/टीबी एंड चेस्ट (ब्रॉड स्पेशियलिटी), नियोनेटोलॉजी (सुपर स्पेशियलिटी)  के साक्षात्कार दिनांक 10 जुलाई 2026 को आयोजित किए जाएंगे।
_*मूल दस्तावेज और पहचान-पत्र लाना अनिवार्य*_
साक्षात्कार के समय सभी अभ्यर्थियों को अपने साथ स्वयं का नवीनतम पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो, नवीनतम स्पष्ट फोटोयुक्त मूल पहचान-पत्र एवं समस्त मूल प्रमाण-पत्र मय फोटो प्रति के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित करना होगा अन्यथा साक्षात्कार से वंचित कर दिया जाएगा। अभ्यर्थियों के साक्षात्कार पत्र आयोग की वेबसाइट पर यथासमय अपलोड कर दिए जाएंगे।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!