ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविर

बुधवार को भी मिलेगी जन-जन को राहत

अजमेर, 23 जून। आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं स्थानीय स्तर पर समाधान और विभिन्न लोक-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मौके पर ही प्रदान करने के लिए बुधवार 24 जून को भी ग्रामीण एवं शहरी शिविरों के माध्यम से राहत प्रदान की जाएगी।

जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु ने बताया कि अभियान के तहत 15 जुलाई तक प्रत्येक ग्राम पंचायत मुख्यालय पर सोमवार से शुक्रवार तक ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बुधवार 24 जून को उपखण्ड क्षेत्र अजमेर की कायमपुराअरांई की दादियाभिनाय की गुढ़ाखुर्दकिशनगढ़ की खातोलीकेकड़ी की धून्धरीनसीराबाद की तिलानासरवाड़ की जोताया तथा पीसांगन की भटसूरी ग्राम पंचायत में ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार नगरीय निकायों में शहरी सेवा शिविरों का आयोजन वार्डवार किया जाएगा।

 सफलता की कहानी-1

मौके पर पट्टा प्राप्त हुआ

जन योजना अभियान ग्रामीण सेवा शिविर के अन्तर्गत राजस्थान सरकार द्वारा भारत निर्माण राजीव गाँधी सेवा केन्द्रग्राम पंचायतसिरोंज अरांई में ग्रामीण सेवा शिविर कैम्प का आयोजन किया गया।

प्रार्थी श्री हनुमान / रामकिशन जाटश्री श्योजी/ लादु जाटश्रीमती रामकवरी देवी/रोडू जाटश्री प्रमेश / रामकिशन जाट ने शिविर प्रभारी को बताया हैं कि अपने मकान के पट्टे के लिए आवेदन किया थाप्रार्थी ने यह भी अवगत करवाया हैं कि सभी के पास पट्टे उपलब्ध नहीं था। जिस पर मकान के ऋण लेने एवं भारी समस्या का सामना करना पड़ा थाप्रार्थी के पास भू-स्वामित्व सम्बन्धि दस्तावेज नहीं थें। अतः प्रार्थी को जन योजना अभियान ग्रामीण सेवा शिविर कैम्प में पट्टे वितरण करवाकर राहत प्रदान की गई। जिससे प्रार्थी ने मुख्यमंत्री महोदयशिविर प्रभारी एवं पंचायतीराज विभाग की टीम को धन्यवाद प्रदान किया।

ग्रामीण सेवा शिविर-2026

सिचाई पाइप लाइन का मिला अनुदान

ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान पंचायत समिति पींसागन के ग्राम पंचायत केसरपुरा मेवाडिया मे आयोजित शिविर मे ग्राम शिवपुरा के निवासी श्री लक्ष्मण पुत्र श्री माना को सिचाई पाइप लाइन अंतर्गत अनुदान दिया गया। कृषक द्वारा पूर्व में परम्परागत तरीके से क्यारी धोरा विधि से फसलो की सिचाई की जाती थी। जिसके द्वारा जल स्रोत से पानी खेत तक ले जाने में अनावश्यक हानि अधिक होती थी व श्रम भी अधिक लगता था। किसान द्वारा कृषि विभाग से अनुदान पर सिचाई पाइपलाइन प्राप्त की। जिससे जल बचत एव अधिक जल बचत एव सिचित क्षेत्र में बढ़ोतरी हुई राज सरकार की जन कल्याणकारी योजना का लाभ लेकर ग्रामीण सेवा शिविर की सराहना की गयी। अतः इनके परिवार ने राजस्थान सरकार का बहुत आभार व्यक्त किया।

ग्रामीण सेवा शिविर-2026

मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के अन्तर्गत पशुओं का बीमा किया

राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर 2026 के अंतर्गत ग्राम पंचायत बाजटासावर में आयोजित शिविर में आयोजित शिविर में उपस्थित कालुराम कुमावत पुत्र रामदयाल कुमावतसुशीला देवी कुमावत पत्नी कालुराम कुमावतनोरती पत्नी जगदीश कुमावतबबीता पत्नी टीकम चन्द कुमावतरत्न देवी शर्मा पत्नी भंवरलाल शर्मारमेशी देवी पत्नी सीताराम कुमावत समस्त निवासीगण बाजटा व अन्य काश्तकारों ने उपस्थित होकर प्रभारी अधिकारीग्रामीण सेवा शिविरउपखण्ड सावर को अवगत करवाया गया कि हमारे आजीविका का मुख्य स्त्रोत कृषि एवं पशुपालन पर आधारित है जिसमें पशुपालन का विशेष योगदान रहता है। अतः हमें मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के अन्तर्गत हमारे पशुओं का बीमा करवाने की कृपा करावें। प्रार्थीगणों की सुनवाई करते हुए प्रभारी अधिकारी ने पशुपालन विभाग के अधिकारियों को तुरंत कार्यवाही कर मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के अन्तर्गत पशुओं का बीमा करने हेतु निर्देशित किया गया। पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने तुरंत कार्यवाही कर मौके पर ही मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के अन्तर्गत पशुओं का बीमा किया गया।

अतः सभी लाभार्थियों ने कैम्प प्रभारी एवं पशुपालन विभाग की टीम को धन्यवाद दिया तथा इस तरह गांव-गांव कैम्प लगाकर मौके पर ही पशुपालकों को लाभ पहुंचाने हेतु प्रशासनराज्य सरकार एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी की प्रशंसा की।

ग्रामीण सेवा शिविर-2026

कृषि यंत्रों के लिए मिला अनुदान

कृषक परमेश्वर /उमा राम जाटग्राम अमरपुराग्राम पंचायत अमरपुरातहसील रूपनगढ़ जिला अजमेर निवासी है। पिछले दो तीन वर्ष से कृषि विभाग की महत्वपूर्ण और लोक कल्याणकारी योजनाओं की ओर लगातार ध्यान देकर समय-समय पर कृषक गोष्ठियों में भाग लेते है। साथ ही समय समय पर कृषि पर्यवेक्षक अमरपुरा से संपर्क कर नई नई योजनाओं की जानकारी लेते है। इससे प्रभावित होकर वर्ष 2025 26 में कृषि यंत्र में अनुदान लेने के लिए प्रार्थी ने रोटावेटर की फाइल का ऑनलाइन आवेदन किया। इसके बाद कृषि विभाग के द्वारा नियमानुसार प्रशासनिक स्वीकृति निकली। विभाग की गाइडलाइन को ध्यान में रखकर कृषि यंत्र रोटावेटर खरीदा और प्रार्थी को अनुदान स्वरूप 56500 मिला। जिससे उसकी आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ।

अनुदान पर रोटावेटर लेने से पूर्व वार्षिक इनकम बहुत कम थीलेकिन रोटावेटर का उपयोग प्रार्थी के खेतों के साथ-साथ अन्य किसानों के खेतों में भी करने से मुझे अच्छी आय प्राप्त होने लगी। जिससे आमदनी बढ़ी और वर्तमान आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ। इससे प्रार्थी बहुत खुश है। सरकार की ऎसी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी रखने के लिए अन्य किसानों को भी सलाह देते है तथा कृषि विभागराजस्थान सरकार को धन्यवाद ज्ञापित किया।

error: Content is protected !!