ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविर

शुक्रवार को भी मिलेगी जन-जन को राहत

अजमेर, 2 जुलाई। आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं स्थानीय स्तर पर समाधान और विभिन्न लोक-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मौके पर ही प्रदान करने के लिए शुक्रवार जुलाई को भी ग्रामीण एवं शहरी शिविरों के माध्यम से राहत प्रदान की जाएगी।

जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु ने बताया कि अभियान के तहत 15 जुलाई तक प्रत्येक ग्राम पंचायत मुख्यालय पर सोमवार से शुक्रवार तक ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार जुलाई को उपखण्ड क्षेत्र अजमेर की गेगलअरांई की भामोलावभिनाय की पाडलियाकेकड़ी की कालेडा केजीनसीराबाद की दिलवाडारूपनगढ़ की सिनोदियासरवाड़ की बरोलसावर की सदारापीसांगन की लीडी ग्राम पंचायत में ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार नगरीय निकायों में शहरी सेवा शिविरों का आयोजन वार्डवार किया जाएगा।

सफलता की कहानी-1

वर्षों से चला विवाद का हुआ निस्तारण

ग्राम पंचायत करकेड़ी में आयोजित हुए ग्रामीण सेवा शिविर अभियान 2026 कैम्प ग्राम करकेड़ी, रूपनगढ़ के वर्तमान जमाबंदी के ख.नं. 1414/476 रकबा 2.8072 के खातेदार कान्ता पुत्री छोटू हि. 1/21, जगदीश पुत्र छोटू हि. 1/21, पांचीदेवी पत्नी छोटू हि. 1/21, बंशी पुत्र उदाराम हि. 1/3, बाबु पुत्र उदाराम हि. 1/3, रामलाल पुत्र छोटू हि. 1/21, लक्ष्मण पुत्र छोटू हि. 1/21, सुरेश पुत्र छोटू हि. 1/21, सुशीला पुत्री छोटू हि. 1/21 सर्वजाति माली सा. देह खातेदारों ने कैम्प में उपस्थित होकर बंटवारे के लिए प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। शिविर प्रभारी ने शिविर स्थल पर ही भू.अ.निरीक्षक करकेड़ी व पटवारी हल्का करकेड़ी को बंटवारा प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करने हेतु आदेशित किया।

भू.अ.निरीक्षक करकेड़ी व पटवारी हल्का करकेड़ी मौके पर ही बंटवारा प्रस्ताव तैयार कर शिविर प्रभारी के समक्ष प्रस्तुत किया। जिसे मौके पर ही स्वीकृत कर ऑनलाईन दर्ज करने हेतु आदेशित किया गया। सभी खातेदारों ने बताया कि बंटवारे को लेकर हमारे परिवार में काफी वर्षों से विवाद चल रहा था। जिसका इस कैम्प में इतना आसानी व सुगमता से विभाजन हुआ। जिसके लिए राज्य सरकार व प्रशासन को धन्यवाद अर्पित किया।

सफलता की कहानी-2

मौके पर हुआ पट्टा जारी

ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान तहसील पीसांगन के ग्राम पंचायत कालेसरा में आयोजित ग्राम सेवा शिविर में ग्राम सरसड़ी निवासी श्री लक्ष्मण गुर्जर पुत्र श्री गणेश गुर्जर ने अपने मकान का पट्टा बनाने हेतु में आवेदन किया था। ग्राम पंचायत कालेसरा द्वारा श्री लक्ष्मण गुर्जर पुत्र श्री गणेश गुर्जर को पट्टा जारी किया। इस कार्य के लिए इन्होने राजस्थान सरकार एवं मुख्यमत्री श्री भजन लाल शर्मा द्वारा चलाये जा रहे ग्राम सेवा शिविर की प्रशंसा की और हार्दिक आभार व्यक्त किया।

सफलता की कहानी-3

पट्टा वितरण कर दी गई राहत

जन योजना अभियान ग्रामीण सेवा शिविर के अन्तर्गत राजस्थान सरकार द्वारा ग्राम पंचायत छोटा लाम्बा, अरांई में ग्रामीण सेवा शिविर कैम्प का आयोजन किया गया। प्रार्थी श्री गोमाराम/तेजू, रामस्वरुप/पॉच बैरवा, गोपाल / रुपनारायण बैरवा, राजू/मोहन लाल, रामरतन / रामकरण चौधरी ने शिविर प्रभारी को बताया हैं कि अपने मकान के पट्टे के लिए आवेदन किया था। प्रार्थी ने यह भी अवगत करवाया हैं कि सभी के पास पट्टे उपलब्ध नहीं था। जिस पर मकान के ऋण लेने एवं भारी समस्या का सामना करना पड़ा था। प्रार्थी के पास भू-स्वामित्व सम्बन्धि दस्तावेज नहीं थें। अतः प्रार्थी को जन योजना अभियान ग्रामीण सेवा शिविर कैम्प में पट्टे वितरण करवाकर राहत प्रदान की गई। जिससे प्रार्थी ने मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा, शिविर प्रभारी एवं पंचायतीराज विभाग की टीम को धन्यवाद प्रदान किया।

सफलता की कहानी-4

शहरी सेवा शिविर में मिली राहत

राजस्थान सरकार एवं नगरीय विकास एवं आवासन स्वायत्त शासन विभाग द्वारा शहरी सेवा शिविर 2026 का नगरपालिका सावर कार्यालय में प्रारम्भ किया गया। नगरपालिका सावर द्वारा शिविर स्थल पर आयोजित शिविर मे 1 आवासीय पट्टा, 5 जन्म, 1 विवाह प्रमाण पत्रों का निस्तारण कर आवेदकों को लाभ प्रदान किया एवं आवेदकों द्वारा राज्य सरकार, मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा एवं नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी श्री मनोज कुमार मीणा को धन्यवाद ज्ञापित किया।

सफलता की कहानी-5

ग्रामीण सेवा शिविर 2026 बना किसानों के लिए वरदान

15 वर्षों से लंबित सहमति बंटवारे का हुआ मौके पर समाधान

राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर 2026 प्राम पंचायत कासीर के किसानों के लिए बड़ी राहत लेकर आया। वर्षों से लंबित खातेदारी भूमि के आपसी सहमति बंटवारे का प्रकरण शिविर में ही त्वरित कार्रवाई के साथ संपन्न कर किसानों को बड़ी राहत प्रदान की गई।

शिविर के दौरान ग्राम खरवड़ के खाता संख्या 339 एवं 395 के खातेदारों ने शिविर प्रभारी श्री गजेन्द्र शर्मा, उपखण्ड अधिकारी सरवाड़ के समक्ष उपस्थित होकर बताया कि उनकी खातेदारी भूमि का बंटवारा लगभग 15 वर्षों से लंबित है। बंटवारा नहीं होने के कारण उन्हें कृषि कार्य, सीमांकन, भूमि प्रबंधन तथा अन्य राजस्व संबंधी कार्यों में लगातार कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।

ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए उपखण्ड अधिकारी श्री गजेन्द्र शर्मा ने तत्काल संज्ञान लिया तथा तहसीलदार सरवाड़ श्रीमती बंटी देवी राजपूत को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। तहसीलदार श्रीमती बंटी देवी राजपूत ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भू-अभिलेख निरीक्षक बोराड़ा एवं संबंधित पटवारी को मौके पर जांच कर राजस्व प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिए। दस्तावेजों एवं अभिलेखों की जांच उपरांत नियमानुसार सहमति बंटवारे की कार्रवाई पूर्ण की गई।

खाता संख्या 395 (कुल किता 2. कुल रकबा 0.25 हेक्टेयर) में सहखातेदार प्रभुलाल पुत्र प्रताप, भागचंद पुत्र प्रताप, मनफूल पत्नी सुखदेव, संतोष उर्फ डाली एवं लक्ष्मण पुत्र बन्ना का आपसी सहमति से बंटवारा किया गया। इसी प्रकार खाता संख्या 339 (कुल किता 3, कुल रकबा 1.15 हेक्टेयर) में सहखातेदार मुकेश पुत्र हरकरण, रामदेव पुत्र हरकरण, सुखपाल पुत्र हरकरण, सुरजा पुत्री हरकरण, सुन्दरदेवी पत्नी हरकरण एवं सप्यार पत्नी हाथीराम का भी नियमानुसार सहमति बंटवारा संपन्न कराया गया।

वर्षों से लंबित प्रकरण का शिविर में ही समाधान होने पर सभी खातेदारों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए राजस्थान सरकार, शिविर प्रभारी श्री गजेन्द्र शर्मा, तहसीलदार श्रीमती बंटी देवी राजपूत तथा राजस्व टीम का हृदय से आभार व्यक्त किया।

अजमेर विकास प्राधिकरण के शहरी सेवा शिविर में 122 प्रकरणों का मौके पर निस्तारण

पट्टेफ्री होल्डनाम हस्तांतरण एवं निर्माण अवधि विस्तार सहित विभिन्न सेवाओं से आमजन को मिली त्वरित राहत

अजमेर, 2 जुलाई। राज्य सरकार के निर्देशानुसार अजमेर विकास प्राधिकरण परिसर में आयोजित शहरी सेवा शिविर-2026 आमजन को त्वरित राहत एवं पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रभावी माध्यम बनकर उभर रहा है। गुरुवार को आयोजित शिविर में विभिन्न श्रेणियों के कुल 122 प्रकरणों का मौके पर ही त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण किया गया, इससे बड़ी संख्या में नागरिकों को तत्काल राहत मिली।

अजमेर विकास प्राधिकरण के सचिव ने बताया कि शिविर का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि अधिकारी एवं कर्मचारी प्रत्येक प्रकरण का संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ निस्तारण कर रहे हैं, जिससे आमजन को अनावश्यक भागदौड़ से मुक्ति मिल रही है तथा शासन के प्रति विश्वास भी सुढ़ हो रहा है।

शिविर में दिनभर लगभग 400 नागरिकों ने विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। शिविर के दौरान कृषि भूमि पर बसी स्वीकृत योजनाओं में पट्टों के 32 प्रकरण, लीज होल्ड से फ्री होल्ड के 10 प्रकरण, निर्माण अवधि विस्तार के 22 प्रकरण, नाम हस्तांतरण के 24 प्रकरण, आवंटन पतर्् के 10 प्रकरण तथा अन्य 20 प्रकरणों सहित कुल 122 प्रकरणों का निस्तारण किया गया।

अजमेर विकास प्राधिकरण प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे शहरी सेवा शिविरों में अधिकाधिक संख्या में पहुंचकर उपलब्ध सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ उठाएं तथा अपनी समस्याओं का त्वरित समाधान प्राप्त करें। इन शिविरों के माध्यम से राज्य सरकार की भावना ’’समस्या का समाधान, जनता का सम्मान’’ को प्रभावी रूप से धरातल पर साकार किया जा रहा है।

सफलता की कहानी

शिविर में आए ग्राम तबीजी, अजमेर निवासी प्रभु लाल प्रजापति ने बताया कि उन्होंने पट्टा प्राप्त करने के लिए आवेदन किया था। शहरी सेवा शिविर-2026 के दौरान उनका प्रकरण शीघ्र निस्तारित हुआ और उन्हें पट्टा प्राप्त हो गया। उन्होंने राजस्थान सरकार एवं अजमेर विकास प्राधिकरण का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऎसे जनहितकारी शिविर नियमित रूप से आयोजित होने चाहिए।

सफलता की कहानी

शिविर में उपस्थित 80 वर्षीय गोकुल राम ने बताया कि उन्होंने फ्री होल्ड पट्टे के लिए आवेदन किया था। शिविर में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग से उनका प्रकरण त्वरित गति से निस्तारित हुआ और उन्हें फ्री होल्ड पट्टा प्राप्त हो गया। उन्होंने इसे वरिष्ठ नागरिकों के लिए बड़ी राहत बताते हुए राज्य सरकार का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!