अजमेर, 2 जुलाई। कार्यालय जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अजमेर के अधीन संचालित राजकीय अल्पसंख्यक बालक-बालिका छात्रावास अजमेर मुख्यालय तथा राजकीय अल्पसंख्यक बालक छात्रावास ब्लॉक मसूदा (ब्यावर) पर सत्र 2026-27 में कक्षा 9 से उच्चतर कक्षाओं, पाठ्यक्रमों (विद्यालय, महाविद्यालय, शिक्षण संस्थाएं, व्यावसायिक संस्थाएं आदि) में अध्ययनरत् छात्रों के लिए संचालित किया जाना हैं। छात्रावास में अधिकतम 50 छात्र-छात्राओं के निःशुल्क आवास, मीनू आधारित गुणवत्तापूर्ण भोजन तथा यूनिफॉर्म हेतु स्टाइपेण्ड राशि आदि की व्यवस्था की जाएगी।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी श्री नितेश कुमार जैन ने बताया कि छात्रावास में प्रवेश के लिए आवेदन की अन्तिम तिथि मंगलवार 7 जुलाई है। प्रवेश आवेदन http://minority.rajasthan.gov.