महावीर इंटरनेशनल रीजन-3 की बैठक संपन्न

ब्यावर, 9 जुलाई।
महावीर इंटरनेशनल के 52वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 1 से 14 जुलाई तक आयोजित सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत प्रतिदिन जनहित एवं समाजोपयोगी सेवा गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। सेवा, सहयोग एवं मानव कल्याण की भावना से प्रेरित संस्था समाज के विभिन्न वर्गों के लिए निरंतर सेवा कार्यों का संचालन कर रही है।
इसी क्रम में गुरुवार को *महावीर इंटरनेशनल रीजन-3* की एक महत्वपूर्ण बैठक *श्री वर्द्धमान कन्या महाविद्यालय, ब्यावर* में आयोजित की गई। बैठक का आयोजन महावीर इंटरनेशनल के *अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीर नरेंद्र कुमार राका के नेतृत्व में, गवर्निंग काउंसिल सदस्य वीर नरेंद्र पारख एवं महावीर इंटरनेशनल यूनिक, ब्यावर के तत्वावधान में संपन्न हुआ।*
बैठक में बिजयनगर–ब्यावर जोन सहित विभिन्न केंद्रों के अध्यक्षों, सचिवों, पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर सेवा पखवाड़े के अंतर्गत संचालित सेवा कार्यों की समीक्षा करते हुए आगामी सेवा गतिविधियों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही संगठन की कार्यकुशलता बढ़ाने, सेवा परियोजनाओं के प्रभावी संचालन, सदस्य सहभागिता, सदस्यता विस्तार एवं संगठनात्मक समन्वय को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में संस्था की मासिक पत्रिका *’महावीर प्रवाह’ के आगामी अंक के लिए रीजन-3 एवं रीजन-4 की प्रायोजकता* एवं उसके व्यापक प्रचार-प्रसार को लेकर भी सार्थक चर्चा की गई।
*बैठक में बिजयनगर–ब्यावर जोन के अध्यक्ष वीर तेजमल बुरड़, MISRI के डायरेक्टर वीर विनोद चोरड़िया, अजमेर जोन के अध्यक्ष वीर बाबूलाल जैन, एपेक्स ट्रस्टी वीर पदमचंद जैन, रीजन कोषाध्यक्ष वीर दीपचंद कोठारी, गवर्निंग काउंसिल सदस्य वीर सुशील छाजेड़, वीर यशवंत कोठारी, वीर नरेंद्र पारख, जोन सचिव वीर रुपेश कोठारी, जोन समन्वयक वीर विजय राज जैन, जोन कोषाध्यक्षा वीरा आशा चोरड़िया, यूनिक के अध्यक्ष वीर राजेंद्र सुराणा, डायमंड के अध्यक्ष वीर सुशील छाजेड़, महावीर इंटरनेशनल युवा के अध्यक्ष वीर राजेश राका, रॉयल वीरा की अध्यक्षा वीरा दीपशिखा सखलेचा, डायरेक्टर वीर वीरेन्द्र मेडतवाल, वीर दिलीप दक,  वीर ध्रुव डोसी, महावीर इंटरनेशनल ब्यावर के सचिव वीर निलेश बुरड़ तथा मणिपुर (इंफाल) की चेयरपर्सन वीरा आरती जैन सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।*
_बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सेवा कार्यों को अधिक प्रभावी, व्यवस्थित एवं जनहितकारी बनाने का संकल्प लिया। अंत में जोन सचिव वीर रुपेश कोठारी ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं सदस्यों एवं प्रायोजक वीर राजेंद्र जी सुराणा अध्यक्ष यूनिक एवं वीर नरेंद्र जी पारख का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।_

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!