रोटरी क्लब अजमेर संयोगिता द्वारा वृक्षारोपण

रोटरी क्लब अजमेर संयोगिता की ओर से मंगलवार को पर्यावरण संरक्षण एवं हरित अभियान के अंतर्गत राजकीय उच्च अध्ययन शिक्षण संस्थान अजमेर के परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत क्लब द्वारा 51 पौधे लगाए गए। वृक्षारोपण कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण सुरक्षा और हरियाली बढ़ाने के साथ-साथ युवाओं में पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाना था।
क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों ने मिलकर पौधे लगाए और सभी से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का आह्वान किया। इस अवसर पर पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ निशा शेखावत की गरिमामय उपस्थिति रही।

रोटरी क्लब संयोगिता की अध्यक्ष डॉ भारती प्रकाश ने “एक अभियान, एक लक्ष्य: गो ग्रीन”  के तहत भविष्य में भी ऐसे पर्यावरण संरक्षण से जुड़े अभियान लगातार चलाने की बात कही। कार्यक्रम में पूर्व पार्षद नरेंद्र तुन्दवाल एवं उनकी टीम का सहयोग रहा।

कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य, राकेश कटारा शिक्षकगण, रोटरी क्लब क एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। सभी ने पौधों की देखभाल करने का संकल्प भी लिया।
स्तुति अग्रवाल, रश्मि शर्मा, यशिका रांका, निशा अग्रवाल, निधि शारदा, राशिका महर्षि, संगीता ब्रह्मवर,
लक्ष्मी यादव, नम्रता ब्रह्मवर, अनुराधा शर्मा ।

error: Content is protected !!