चौपाटी पर बंद स्ट्रीट लाइटों से अंधेरा, कलेक्टर से जल्द सुधार की मांग

अजमेर। पुष्कर रोड स्थित रीजनल कॉलेज तिराहे के पास चौपाटी के पाथवे पर पिछले कई दिनों से स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं। रात में अंधेरा रहने से घूमने आने वाले आमजन और पर्यटकों को परेशानी के साथ सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी हुई है।
अजमेर शहर व्यापार महासंघ के प्रवक्ता कमल गंगवाल एवं महावीर इंटरनेशनल अजयमेरू के वाईस चेयरमैन विजय पांड्या ने जिला कलेक्टर व अजमेर विकास प्राधिकरण से बंद पड़ी लाइटों को शीघ्र चालू कराने की मांग की। उन्होंने बताया कि चौपाटी पर शाम के समय बड़ी संख्या में लोग घूमने आते हैं। अंधेरे के कारण असामाजिक तत्वों की गतिविधियों और किसी अप्रिय घटना की आशंका बनी रहती है।
 गंगवाल ने कहा कि रक्षाबंधन और जन्माष्टमी सहित आगामी पर्वों एवं सार्वजनिक अवकाश के दौरान चौपाटी पर भीड़ और बढ़ेगी। ऐसे में आमजन की सुरक्षा को देखते हुए पाथवे की सभी बंद स्ट्रीट लाइटों को प्राथमिकता से दुरुस्त कराया जाना जरूरी है।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!