अजमेर -बांद्रा टर्मिनस- अजमेर साप्ताहिक रेलसेवा का दौराई तक विस्तार

रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु अजमेर -बांद्रा टर्मिनस -अजमेर साप्ताहिक रेलसेवा का दौराई तक विस्तार किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 19625, अजमेर -बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक रेलसेवा दिनांक 30 अगस्त 2026 से अजमेर के स्थान पर दौराई से गाड़ी संख्या 19625, दौराई – बांद्रा टर्मिनस रेल सेवा के रूप में दौराई से प्रत्येक रविवार को 06.05 बजे प्रस्थान कर अजमेर स्टेशन पर 06.15 बजे आगमन एवं 06.25 बजे प्रस्थान कर निर्धारित समय पर बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 19626, बांद्रा टर्मिनस -अजमेर रेल सेवा दिनांक 31 अगस्त 2026 से गाड़ी संख्या 19626, बांद्रा टर्मिनस – दौराई के रूप में बांद्रा टर्मिनस से प्रत्येक सोमवार को अपने निर्धारित समय 8:35 बजे प्रस्थान कर अजमेर स्टेशन पर 9.00 बजे आगमन एवं 09.10 बजे प्रस्थान कर 9.40 बजे दौराई स्टेशन पर पहुंचेगी।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!