आध्यात्मिक यात्रा में राष्ट्रसंत आचार्य श्री पुलक सागर जी का मिला सान्निध्य

अजमेर 25 अगस्त – जैन मिलन आदिनाथ के क्षेत्रीय अध्यक्ष वीर प्रकाश पाटनी जी के नेतृत्व में एक भव्य आध्यात्मिक यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा प्रातः 5ः30 बजे अजमेर से प्रारंभ हुई इस यात्रा में अजमेर एवं चित्तौड़ इकाई के अनेक सदस्य उत्साहपूर्वक शामिल हुए।

भीलवाड़ा में चल रहे चातुर्मास के दौरान राष्ट्रसंत आचार्य श्री पुलक सागर जी महाराज के पावन सान्निध्य में सभी श्रद्धालुओं को उनके प्रेरणादायी आशीर्वचन सुनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर जैन सम्राटों के गौरवशाली इतिहास, उनके त्याग, तप एवं समाज के प्रति उनके योगदान पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही जैन गौरव एवं इतिहास से संबंधित पोस्टर और पुस्तक का भी विमोचन किया गया।

इस आध्यात्मिक यात्रा में क्षेत्रीय मंत्री विजय पोखरणा चित्तौड़ इकाई के अध्यक्ष राजेंद्र जी गोधा,  महिला विंग की अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा जैन तथा अजमेर इकाई के अध्यक्ष प्रदीप जी पाटनी,  मंत्री मनीष सेठी सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। सभी के  सहयोग से यात्रा अत्यंत सफल एवं यादगार रही।

भीलवाड़ा में राष्ट्र संत आचार्य पुलक सागर जी से आशीर्वाद लेने के बाद सभी श्रद्धालुओं ने जहाजपुर में मुनि सुब्रत नाथ भगवान के दर्शन किए इसके पश्चात मुनि पुंगव  सुधा सागर जी महाराज के मार्गदर्शन में निर्मित टोंक जिले के विभिन्न मंदिरों के दर्शन किए एवं सायंकालीन आरती की। यात्रा के दौरान सावन उत्सव का भी आनंदपूर्वक आयोजन किया गया। सभी महिलाओं ने विभिन्न मनोरंजक खेलों, गतिविधियों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। हंसी-खुशी, उत्साह और आपसी प्रेम के वातावरण में सावन उत्सव का भरपूर आनंद लिया गया।

यह आध्यात्मिक यात्रा धर्म, संस्कृति, इतिहास और मनोरंजन का अद्भुत संगम रही, जिसने सभी सदस्यों के मन में नई ऊर्जा, आनंद एवं आध्यात्मिक प्रेरणा का संचार किया।कार्यक्रम के संयोजक राजेंद्र जी पाटनी, महेंद्र जी काला , सुरेंद्र जी पाटोदी एवं राजेश जी बाकलीवाल रहे।

प्रकाश जैन

9829332777

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!