_*57 अभ्यर्थियों को विस्तृत आवेदन पत्र सबमिट करने का अंतिम अवसर*_
अजमेर, 27 अगस्त । राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा प्राध्यापक एवं कोच (स्कूल शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा-2025 अंतर्गत जारी विचारित सूचियों में सम्मिलित हिंदी के 22, रसायन के 8, इतिहास के 11, वाणिज्य के 6, अंग्रेजी के 8, शारीरिक शिक्षा एवं कोच वॉलीवाल के 1-1 अभ्यर्थी को ऑनलाइन विस्तृत आवेदन पत्र भरने का अंतिम अवसर दिया है। इस संबंध में विस्तृत सूचना आयोग वेबसाइट पर जारी प्रेस नोट में उपलब्ध हैं।
उक्त अभ्यर्थियों द्वारा पूर्व में प्रदत्त अवसर के दौरान ऑनलाइन विस्तृत आवेदन सब्मिट नहीं किया गया है। संबंधित अभ्यर्थी 28 अगस्त से 1 सितंबर 2026 (रात्रि 11:59) तक विस्तृत ऑनलाइन आवेदन सब्मिट कर सकते हैं।
अभ्यर्थी ऑनलाइन विस्तृत आवेदन पत्र समयान्तर्गत भरना सुनिश्चित करें। ऑनलाइन विस्तृत आवेदन पत्र भरने का अन्य कोई अवसर प्रदान नहीं किया जाएगा। ऑनलाइन विस्तृत आवेदन पत्र नहीं भरने वाले अभ्यर्थियों को चयन प्रक्रिया में विचारित नहीं किया जाएगा। शेष शर्तें प्रेस नोट दिनांक 13 अगस्त 2026 एवं 20 अगस्त 2026 के अनुसार यथावत रहेगी।