“खेलेगा इंडिया, जीतेगा इंडिया” के संदेश के साथ कार्मिकों ने लिया स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली अपनाने का संकल्प
भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा हॉकी के महान खिलाड़ी एवं ‘हॉकी के जादूगर’ मेजर ध्यानचंद जी की जयंती के उपलक्ष्य में 28 से 30 अगस्त, 2026 तक राष्ट्रीय खेल दिवस अभियान मनाया जा रहा है । इसी क्रम में भारतीय जीवन बीमा निगम, मंडल कार्यालय अजमेर में राष्ट्रीय खेल दिवस बड़े ही उत्साह, उमंग एवं खेल भावना के साथ मनाया गया । इस अवसर पर मंडल कार्यालय एवं स्थानीय शाखा कार्यालयों में कार्यरत कार्मिकों हेतु टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । प्रतियोगिता का उद्देश्य कार्मिकों में खेल भावना, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, आपसी सहयोग तथा शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना रहा । कार्मिकों ने प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया । प्रतियोगिता के दौरान कार्यालय परिसर का वातावरण उत्साह, उमंग, खेल भावना एवं सौहार्द से सराबोर रहा । मंडल कार्यालय में उपस्थित कार्मिकों द्वारा फिट इंडिया की शपथ ली गयी
टेबल टेनिस प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में राजीव पाठक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुकुल सेठी को पराजित कर विजेता का खिताब अपने नाम किया । वहीं महिला वर्ग में निधि परमार ने विजेता तथा प्रीति कपूर ने उपविजेता का स्थान प्राप्त किया ।
प्रतियोगिता के विजेताओं एवं उपविजेताओं को दुष्यंत शर्मा, मंडल प्रबंधक (कार्मिक) द्वारा पुरस्कृत किया गया । इस अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन किसी भी व्यक्ति की कार्यक्षमता, ऊर्जा एवं जीवन की गुणवत्ता के लिए अत्यंत आवश्यक हैं । उन्होंने सभी कार्मिकों से नियमित व्यायाम करने, खेल गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने तथा अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस का संदेश “खेलेगा इंडिया, जीतेगा इंडिया” केवल खेल प्रतियोगिताओं में जीत तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खेलों के माध्यम से अनुशासन, टीम भावना, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, सहयोग एवं निरंतर प्रयास जैसे जीवन-मूल्यों को विकसित करने की प्रेरणा देता है। प्रत्येक कार्मिक स्वयं स्वस्थ रहने के साथ-साथ अपने परिवार एवं सहकर्मियों को भी नियमित खेल एवं व्यायाम के लिए प्रेरित करे। स्वस्थ एवं ऊर्जावान कार्मिक ही स्वस्थ, सशक्त एवं अधिक प्रभावी संगठन के निर्माण में अपना श्रेष्ठ योगदान दे सकते हैं।
इस अवसर पर अरविन्द खरे, प्रशासनिक अधिकारी (कार्मिक), सुनील हरवानी, रेशमा नागरानी तरूण जैन, तेज सिंह, अमित कुमार,उमंग परमार,खुशवंत मंडिया रेशम धनवानी पुनीत शर्मा गजेंद्र बारिया मिताली लोकवानी गोविंद वैष्णव सहित मंडल कार्यालय एवं स्थानीय शाखाओं के अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।
प्रबंधक (कार्मिक एवं औ.सं.) मं.प्र.