अजमेर। 31 अगस्त 2026 विमुक्ति दिवस के अवसर पर राजस्थान महिला कल्याण मंडल (RMKM), चाचियावास द्वारा रक्षा प्रोजेक्ट के अंतर्गत घुमन्तू एवं विमुक्त समुदाय के साथ विमुक्ति दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समुदाय के लोगों को उनके अधिकारों, सामाजिक सम्मान, सरकारी योजनाओं एवं आजीविका के अवसरों के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग,संयुक्त निदेशक श्री जयप्रकाश, रहे। विशिष्ट अतिथि डा. निखिल नारायण माथुर, मुख्य पशु चिकित्सक, बबायचा उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में संस्था निदेशक श्री राकेश कुमार कौशिक, संयुक्त निदेशक श्री अनुराग सक्सेना, अतिरिक्त निदेशक श्री तरुण शर्मा, सहायक निदेशक श्री सत्तार मोहम्मद, प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर सुश्री अंशु यादव एवं आजीविका समन्वयक श्रीमती अनिता चौहान की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर घुमन्तू एवं विमुक्त समुदाय के इतिहास, पहचान और अधिकारों पर चर्चा की गई। साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से समुदाय को जोड़ने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी गई। अतिथियों ने समुदाय के लोगों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में कुर्सी रेस खेल गतिविधि भी आयोजित की गई, जिसमें महिलाओं एवं पुरुषों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। महिला वर्ग में प्रथम स्थान पर आरती, द्वितीय स्थान पर कंकू एवं तृतीय स्थान पर रेखा रहीं। वहीं पुरुष वर्ग में बाबूराम ने प्रथम, राहुल ने द्वितीय एवं चांदीराम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
संस्कृतिक कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लेने वाली डाला, ममता, सुमन, विमला, संजू एवं आरती को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस गतिविधि का उद्देश्य समुदाय के लोगों में आपसी सहभागिता, उत्साह एवं सामुदायिक एकजुटता को बढ़ावा देना रहा।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में क्लस्टर कोऑर्डिनेटर श्री घनश्याम पलासिया एवं श्री महिपाल तथा सामुदायिक कार्यकर्ता सुश्री ममता, श्रीमती निर्मला एवं श्रीमती मुमताज की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
आज के कार्यक्रम में 150 से अधिक लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के माध्यम से घुमन्तू एवं विमुक्त समुदाय के प्रति सामाजिक जागरूकता बढ़ाने, उनके अधिकारों को मजबूत करने तथा उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का संदेश दिया गया।
(राकेश कुमार कौशिक)
निदेशक
मो. 9829140992