_* 2 विशिष्टताओं की मुख्य सूची जारी*_
अजमेर, 31 अगस्त। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक आचार्य (चिकित्सा शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2024 अंतर्गत सुपर स्पेशियलिटी- न्यूरो सर्जरी एवं सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी के पदों हेतु मुख्य सूची जारी की गई है। विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।आयोग सचिव ने बताया कि उक्त पदों हेतु आयोजित लिखित परीक्षा के परिणाम अंतर्गत अस्थाई रूप से सफल घोषित अभ्यर्थियों के साक्षात्कार उपरांत संबंधित सेवा नियमानुसार सुपर स्पेशियलिटी- न्यूरो सर्जरी के 13 एवं सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी के 8 अभ्यर्थियों को मुख्य सूची में सफल घोषित किया गया है।