यश गोकलानी को सिंधी युवा मंडल का अध्यक्ष मनोनीत किया गया

सिंधी समाज की युवाओं में भागीदारी एवं सक्रियता को बढ़ावा देने तथा समाजसेवा के कार्यों को नई दिशा देने के उद्देश्य से श्री सिंधी सेंट्रल पंचायत सोसायटी रजिस्टर्ड जिला ब्यावर के सानिध्य में यश गोकलानी को सिंधी युवा मंडल का अध्यक्ष घोषित किया।
श्री सिंधी सेंट्रल पंचायत सोसायटी रजिस्टर्ड जिला ब्यावर के सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से यश गोकलानी को सिंधी युवा मंडल का अध्यक्ष मनोनीत किया।

इस अवसर पर बाबू भाई वासवानी, प्रेम मंगलानी, सुनील मोतीयानी, गोपाल लालवानी, नरेश रामचंदानी, सहित पंचायत के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने यश गोकलानी को अध्यक्ष बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर यश गोकलानी ने अपने उद्बोधन में समाज के युवाओं को साथ लेकर समाजहित एवं सामाजिक सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने तथा सिंधी समाज के प्रति पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का आश्वासन दिया।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!