अजमेर। राज्य सरकार ने राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के नए अध्यक्ष पद पर डॉ. पी.एस. वर्मा को नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति तीन साल के लिए की गई है। डॉ. वर्मा राजस्थान विश्वविद्यालय के रिटायर्ड प्रोफेसर हैं। ज्ञातव्य है कि बोर्ड के वर्तमान अध्यक्ष डॉ. सुभाष गर्ग का कार्यकाल 14 फरवरी को पूरा हो रहा है। नियुक्ति के बाद डॉ. वर्मा ने कहा कि अध्यक्ष के रूप में उनकी पहली प्राथमिकता बोर्ड परीक्षा को समय पर कराना होगी। जल्द परिणाम निकालना उनकी दूसरी प्राथमिकता होगी।