पीड़िता ने लगाया यौन शोषण का आरोप

pushkar rape case 02अजमेर। अजमेर के कॉलसेन्टर में काम करने वाली पीड़िता ने पुष्कर निवासी नन्दकिशोर शर्मा पर ब्लैकमेलिंग कर यौनशोषण करने का आरोप लगाया है। पुष्कर पुलिस को दी गई अपनी फरीयाद में पीड़िता ने बताया कि कॉलसेन्टर में काम करने के दौरान वह पुष्कर आईडीएसएमटी कॉलोनी निवासी नन्दकिशोर शर्मा के सम्पर्क में आई थी। इस दौरान शर्मा ने उसे अपनी गाड़ी में बैठाकर उसके फोटो खिंच लिये और उसके साथ दुराचार किया। फिलहाल पुष्कर पुलिस ने बलात्कार का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही नन्दकिशोर शर्मा ने भी पीड़िता के खिलाफ शादी का झांसा देकर 3 लाख रूपये हड़पने का आरोप लगाया था। इस मामले की भी पुष्कर पुलिस जांच कर रही है।

error: Content is protected !!