अजमेर। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परिक्षाएं 1 मार्च शुक्रवार से शुरू हो गयी। अजमेर में इस परीक्षा में रिकार्ड सवा दो लाख से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए। बोर्ड ने परीक्षा के लिए सवा चार सौ परीक्षा केन्द्र बनाये हैं। बोर्ड के मुताबिक अजमेर में कक्षा 12वीं में 1 लाख 1 हजार 546 विद्यार्थी परीक्षा दे रहे हैं जबकि 10वीं 1 लाख 27 हजार 349 परिक्षार्थी शामिल हुए हैं। इस बार 12वीं विज्ञान के विद्यार्थीयों पर अधिक दबाव पडने वाला है क्योंकि बोर्ड परिक्षा परिणाम के आधार पर ही विद्यार्थीयों को संयुक्त इंजीनियर प्रवेश परीक्षा में स्थान मिल पायेगा।
परीक्षा केन्द्रो से दोपहर में परीक्षा देकर लौटे छात्र-छात्राओं ने बताया कि पहला पेपर अंग्रेजी का था। हालांकि पेपर सोच के मुताबिक उतना कठिन नही था जितना सोचा था।