अजमेर। रविवार को इंडियन नेशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट एण्ड कलचरल हैरिटेज अजमेर चेप्टर की बैठक संयोजक महेन्द्र विक्रम सिंह और सह संयोजक रणवीर सिंह की अध्यक्षता आयोजित की गई। रणवीर सिंह ने अजमेर चेप्टर की गतिविधियों की जानकारी दी, उन्होने बताया कि राजस्थान में 18 चेप्टर है जिनमे पहली बार केन्द्रीय बजट में इन्टेक को 100 करोड़ रूपये का आवंटन किया गया है। जिससे इन्टेक की गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। उन्होने स्कूलों में हैरिटेज क्लब शुरू करने का सुझाव रखा, उन्हाने बताया कि इन्टेक एक अभियान है, जो भारत की धरोहर, लोककला, संस्कृति, उत्सव और पर्यावरण सरंक्षण का कार्य करता है। बैठक में पुष्कर के अनन्त प्रसाद गनेरीवाल, राजस्व मण्डल उपप्रबंधक हेमन्त स्वरूप माथुर, राजेश गर्ग, सैयद आजम हुसैन, अनिल लोढ़ा, जिनेस सोगानी, जेपी भाटी सहित अन्य सदस्य मौजूद थे। आजम हुसैन ने संग्रहालय और अकबर के किले के इतिहास की जानकारी दी।
