भारत यात्रा पर आए ब्राजील के दस सदस्यीय पर्यटक

pushkar shastriye sangit 02अजमेर। भारत की आध्यात्मिक यात्रा पर आए ब्राजील के दस सदस्यीय पर्यटक दल ने शनिवार को मंत्रोच्चार के साथ पुष्कर सरोवर की पूजा अर्चना कर आरती में भाग लिया। रात को पर्यटक दल ने पुष्कर के वराह घाट स्थित प्राचीन रधुनाथ मंदिर में शास्त्रीय संगीत पर आयोजित कार्यक्रम का लुत्फ उठाया। तबले पर सितार की जुगलबंदी सुनकर पर्यटक मंत्रमुग्ध हो गए। कार्यक्रम आयोजक पंडित रवि शर्मा ने बताया कि फेड्रो नामक लीडर के साथ ब्राजील का दस सदस्यीय दल देश के विभिन्न धार्मिक स्थलों की आध्यात्मिक यात्रा करते हुए शनिवार शाम पुष्कर पंहुचा। भगवान श्रीराम रधुनाथ के सामने गले में सुगन्धित मालाएं डाले पर्यटक दल पूरी तरह आध्यात्म में खो गए। करीब एक घंटे तक पर्यटकों ने शास्त्रीय संगीत पर आधारित संगीत कार्यक्रम का आनन्द उठाया।

error: Content is protected !!