जन अधिकार समिति तत्वाधान में कार्यक्रम आयोजित

mahila divas aanasagar link road chopati 02अजमेर। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आनासागर लिंक रोड़ स्थित चौपाटी पर महिला जन अधिकार समिति के तत्वाधान में महिला हिंसा पर एक सार्वजनिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिला जन अधिकार समिति की सोनिया बीजावत, भंवरीदेवी, करूणा सहित अन्य महिलाओं ने महिलाओं के प्रति होेने वाली हर प्रकार की हिंसा की संस्कृति का विरोध करते हुए चुप्पी को तोड़ने का साझा प्रयास किया। इस अवसर पर महिला सभा और पोस्टर प्रदर्शनी के जरिये महिला हिंसा के खिलाफ आवाज बुलन्द की गई। कार्यक्रम में योनिक हिंसा के खिलाफ मृत्यु दंड की मांग को बदले की भावना से प्रेरित बताते हुए इसका पूरजोर विरोध किया गया और मांग की गई की कोई भी सजा मानव अधिकारों और न्याय के दायरे मे ही हों। भारत सरकार मृत्यु दंड की सजा का समाप्त कर उन राष्ट्रो में शामिल हो जाये जो इस दंड को खत्म कर चुके है। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस अन्याय के खिलाफ औरतो की एकता और संघर्ष का प्रतिक है।

error: Content is protected !!