अजमेर। जिज्ञासा सेवा समिति हाथीखेड़ा की ओर से शुक्रवार को महिला दिवस के अवसर पर चामुण्डा चौराहा फॉयसागर रोड़ स्थित टैगोर सीनियर सैकेण्डरी स्कूल में महिला सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर लॉयन्स क्लब सभापति अरूणा माथुर ने महिलाओं को कानूनी जानकारिया दी, वहीं विशिष्ठ अतिथि लक्ष्ता महिला संस्थान की सचिव आशा मनवानी ने महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों और उनके निवारण के विषय पर बताया। संस्था सचिव बाबूलाल सुवाल ने संस्था के द्वारा किये जा रहे कामो की जानकारी दी। कोषाध्यक्ष रूपसिंह कन्याल ने आभार व्यक्त किया।