अजमेर। नार्थ वेस्टर्न रेल्वे एम्पलॉइज यूनियन अजमेर मंडल की महिला प्रकोष्ठ द्वारा रेलवे बिसिट इंस्टीट्युट में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। सैंकड़ों महिलाओं की मौजुदगी में महिला सशक्तिकरण पर चर्चा की गई। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता मंे बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने वाली महिलाओं ने पुरूस्कार जीते। मुख्य अतिथि युनियन के महासचिव मुकेश माथुर ने महिलाओं को समाज में समान इज्जत सुरक्षा और उचित दर्जा मिले ऐसी व्यवस्था बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि ललिता खिंची, रिंकल भुतडा, मधुलिका राठौड, सुनिता गुर्जर, सावित्री शर्मा, शिखा गुप्ता और मोरिन टांक ने महिलाआंे को संबोधित किया। इस अवसर पर महिलाओं ने शानदार रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।