अजमेर। मेयो कॉलेज में वार्षिक फ्लॉवर शो का आयोजन शुक्रवार को बीकानेर पवेलियन में किया गया। फ्लॉवर शो का उदघाटन कॉलेज प्राचार्य कुंवर जनरल विजय सिंह लालोत्रा ने किया। फ्लॉवर शो के दौरान मेयो कॉलेज के गार्डन में लगाये गये फूलो के पौधे जिनमे क्लारकिया, आईस प्लांट, गैडोलेस, बाल सिनेरिया, नेयलम, फ्लॉक्स, होलीहॉक्स, पैंजी, पितूनिया, मैरीगोल्ड, डेज़ी, ऐस्टर, डेहलिया सहित विभिन्न प्रजातियों के फूलों और पौधो का प्रदर्शन किया गया। जिन्हें देख विद्यार्थी और अभिभावक अभिभूत हो गये।