आजाद पार्क में नानी बाई के मायरे की कथा का आयोजन

NANI BAI KA MAYRA 01अजमेर। 31 वर्षीय गो पर्यावरण चेतना पदयात्रा के अजमेर आगमन पर महान संतो के सानिध्य में 12 से 16 मार्च तक स्थानिय आजाद पार्क मे प्रतिदिन 2 से 6 बजे तक गौ कथा और नानी बाई के मायरे की कथा का आयोजन होने जा रहा है। संयोजक सम्मान सिंह ने बताया कि युवा क्रांतिकारी संत जगदीश गोपाल जी महाराज भारत भूमि पर हो रही गौ हत्याओं को रोकने, हर घर में गाय मां के स्थापित करने और हर घर के बाहर वृक्ष लगाने के उद्देश्य से 4 दिसंबर 2012 को राजस्थान की वीर भूमि हल्दी घाटी से 31 वर्षीय गो पर्यावरण चेतना पदयात्रा पर निकल पडे़। यह पदयात्रा 12 मार्च मंगलवार को पुष्कर से अजमेर में प्रवेश करेगी। पदयात्रा का रिज़नल कॉलेज चौराहे पर स्वागत किया जायेगा। जहां से रैली के रूप में कलश यात्रा के साथ यह पदयात्रा कथा स्थल आजाद पार्क पहुंचेगी। जहां दोहपर 2 बजे से 6 बजे के बीच गौ कथा और नानी बाई के मायरे की कथा का आयोजन होगा।

Comments are closed.

error: Content is protected !!