अजमेर। बुधवार को जिला बार एसोसिएशन के पूर्व घोषित कार्यक्रम के मुताबिक वकीलों ने सम्भागीय आयुक्त कार्यालय पर सुबह 11 से 2 बजे के बीच धरना देकर महामहिम राज्यपाल के नाम सम्भागीय आयुक्त किरण सोनी गुप्ता को 14 सुत्रीय मांगो का ज्ञापन सौंपा। धरना स्थल पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए बार अध्यक्ष राजेश टण्डन ने कहा कि सरकार कि सद्बुद्धि देने के लिए गुरूवार को ख्वाजा गरीब नवाज के आस्ताने में अकीदत के फुल पेश कर दुआ की जायेगी। अधिवक्ताओं ने नारेबाजी के साथ डीसी किरण सोनी गुप्ता को ज्ञापन सौंप कर राज्यपाल से हस्तक्षेप कर सरकार को मांगे पूरी करवाने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। वकीलों के चल रहे आन्दोलन और आक्रोश को देखते हुए सम्भागीय आयुक्त कार्यालय में एसपी नरेन्द्र चौधरी, राजीव पचार सहित आला पुलिस के अधिकारी और जवान अपनी लाठीयों के साथ किसी भी स्थिति से निबटने के लिए मुस्तैद दिखे।