नानी बाई के मायरे कथा में शामिल हुए हजारों श्रद्वालु

GO KATHA 01अजमेर। आजाद पार्क में 12 से 16 मार्च तक आयोजित की जा रही गौ कथा और नानी बाई के मायरे की कथा के दौरान श्रृद्धालुओं को गौ माता की सैकड़ों अच्छाइयों और गौ माता द्वारा मानव को दी जाने वाली सौगातों की जानकारी दी। आजाद पार्क में बनाये गये विशाल वाटर प्रुफ पाण्डाल में हजारों महिला पुरूष श्रद्वालुओं की मौजूदगी मंे संत जगदीश गोपाल जी महाराज गौ कथा का श्रवण करा रहे हैं। भारत भूमि पर हो रही गौ हत्याओं को रोकने, हर घर में गाय मां को स्थापित करने और हर घर के बाहर वृक्ष लगाने के उद्देश्य से 4 दिसंबर 2012 को राजस्थान की वीर भूमि हल्दी घाटी से 31 वर्षीय गौ पर्यावरण चेतना पदयात्रा पर निकले क्रांतिकारी संत जगदीश गोपालदास जी महाराज जगह-जगह गौ कथा के आयोजन करते हुए लोगों मंे गौ माता की रक्षा का भाव जागृत कर रहे हैं।

GO KATHA 02संत श्री जगदीश गोपाल जी ने कहा कि मायड़ थारो वो पूत कठे, थारो वो महाराणा प्रताप कठे।
आजाद पार्क में आयोजित गौ कथा के दौरान दूसरे दिन बुधवार को गौ भक्तों का कुंभ लगा। अजमेर की गौ शालाओं के सदस्य, नसीराबाद, राजगढ़, अरड़का के गौ भक्तों ने गौ की परिक्रमा कर सुख शान्ति व स्मृद्धि की कामना की।
इस दौरान गौ कथा की समिति के तत्वाधान में अनेक गणमानय लोगों ने सहपरिवार हाजरी दी। शाम को गौ की आरती के लिए बजरंगदास, श्यामचरण, ओमप्रकाश मंगल, सुभाष बंसल आदि उपस्थित हुए और गौ की आरती का प्रसाद पाया। आयोजक सम्मान  सिंह ने बताया कि विष्णु गर्ग मुख्य जजमान हुए। तपस्वी भवन की और से आज का प्रसाद वितरण किया गया। भक्तों के सामान रखने की और पाने की पुख्ता व्यवस्था की गई।
गौ कथा समिति के तत्वाधान में 12 मार्च से 16 मार्च तक आयोजित इस कार्यक्रम में सभी समाज सेवी संस्थाएं, विकास समितियां व धार्मिक आयोजन करने वाली समितियां सहयोग कर रही है। आयोजक मोहन यादव, भंवरलाल टांक, ललित कुमार शर्मा, महेन्द्र कुमार, ओमप्रकाश, सुरेश मित्तल, करण सिंह, अशोक शर्मा, प्रदीप शर्मा, रामगोपाल अग्रवाल, मोहन खण्डेलवाल, देवीलाल अभिलाषा शर्मा ने धर्म प्रेमियों से हिस्सा लेकर धर्म लाभ उठाने का आग्रह किया।
-ओम प्रकाश सोमानी, 

प्रवक्ता, श्री गौ कथा-समिति, अजमेर
error: Content is protected !!