अजमेर। अजमेर उत्तर विधायक प्रो. वासुदेव देवनानी ने आज उनके विधान सभा क्षेत्र के वार्ड 26 में शान्तिपुरा स्थित पुलिया के निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया। इसके अतिरिक्त वार्ड 54 के बलदेव नगर में डॉ. ए. सुमन से इन्दु शर्मा के मकान तक नाली निर्माण के कार्य का शुभारम्भ किया साथ ही वार्ड 25 में आनासागर पुलिस चौकी के सामने स्थित भट्टे वाली गली में शेष अनिर्मित सड़क के निर्माण कार्य का भी शुभारम्भ किया।
देवनानी ने बताया कि उपर्युक्त विकास कार्यो के लिए उनके विधायक कोष 6.50 लाख रूपये स्वीकृत किये गये है। उन्होंने बताया कि शान्तिपुरा नाले पर पुलिया व बलदेव नगर में नालियों का निर्माण नहीं होने से क्षेत्रवासियों को भारी असुविधाऐं हो रही थी। भट्टे वाली गली में पूर्व में भी उनके विधायक कोष से सड़क निर्माण कराया जा चुका है तथा शेष अनिर्मित सड़क का निर्माण होने से क्षेत्रवासियों को राहत मिल सकेगी। विकास कार्यो के शुभारम्भ के अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद व भाजयुमो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नीरज जैन, दीपेन्द्र लालवानी, मंडल अध्यक्ष आनंदसिंह राजावत, मंडल महामंत्री जेकेशर्मा, राकेश डीडवानिया, गंगाराम सैनी, इंदु शर्मा, भगवान लालवानी, सीमा शर्मा, पं. किशोरजी, के.के. टांक, जंवरीलाल चौधरी, राजू कुमावत, राजेश शर्मा, रमेश चौहान, शिवदत्त पाराशर, मक्खनलाल वर्मा, रश्मि शर्मा, साधना दमोनिया, प्रेमलता शर्मा, राजकुमार जैन, आनन्दस्वरूप गर्ग, केसर बाई साहू आदि भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

